स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद में खण्ड स्तरीय स्कूली खेलों का समापन, कापड़ो का रहा दबदबा

Completion of block level school games, kapro village dominated

अब जिला स्तर पर प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

लड़के व लड़कियों की 4 दिवसीय प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा



तहलका न्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़ :

 कस्बे के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे खण्ड स्तरीय स्कूली खेलों का समापन हो गया। इस दौरान लड़के व लड़कियों की अलग अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया जिसमें अनेक सरकारी व निजी स्कूलों ने हिस्सा लिया। अब सभी विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएँगे।





                      अध्यापक अजय लोहान ने बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से हर वर्ष की भांति इस बार भी लड़के व लड़कियों की अलग-अलग आयु वर्ग के खेलों का आयोजन करवाया गया जिसमें खंड नारनौद के अनेक निजी व सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेलों का समापन मुख्य अतिथि व खण्ड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी खिलाड़ियों से जिला स्तर व राज्य स्तर पर नारनौद का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 4 दिवसीय हरियाणा स्कूली खेलों में 33 तरह के खेलों को शामिल किया हुआ है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष हरियाणा स्कूली शिक्षा निदेशालय स्कूल स्तर पर अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग लड़के और लड़कियों के खेल कराता है। प्रतियोगिता में अनेक इवेंट जीतकर कापड़ो स्कूल, उपासना स्कूल, टैगोर स्कूल व मॉडल स्कूल नारनौंद का काफी दबदबा रहा। सभी विजेता बच्चे अब जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएँगे। इस अवसर पर प्रिंसिपल जितेंद्र सोनी, राजमल पिटी, सुरेंद्र पातड, राजेन्द्र डीपी, रमेश डीपी, रामेश्वर पीटीआई, नरेंद्र, संदीप लोहान, शारदा पीटीआई व प्रवेश पीटीआई आदि मौजूद थे।


खबरें और भी हैं...

200 की रफ्तार से जा रही 9 करोड़ की रॉल्स रॉयस बनी आग का गोला, हादसे में कुबेर ग्रुप के मालिक ...., देखें CCTV

अस्पतालों में बढ़ते मरीज़ों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, अब इस बिमारी को लेकर अलर्ट

रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की राखियों का बढ़ा क्रेज, इस डिजाइन की सबसे ज्यादा डिमांड

रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का साया, यह उपाय कर बंधवा सकते हैं किसी भी समय राखी

हांसी में हत्या की योजना बनाने व रेकी करने के आरोप में चार गिरफ्तार

नेत्रहीन शिक्षक के जुनून ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, आंखों के बिना भी हर गतिविधि पर रखते हैं नजर

शौर्य दिवस के बहाने बिहार में गरजे शेर सिंह राणा, बोले- किसी भी कीमत पर नहीं छीनने दूंगा सवर्णो का अधिकार

ब्रज मंडल यात्रा की घोषणा के बाद नूंह मे फिर से इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू

परिवार को पता था सिडनी में कर रही पढ़ाई, बेटी करनाल आकर लिव-इन में रहने लगी, मौत से खुला राज

तमिलनाडु ट्रेन में आग, मदुरै ट्रेन दुर्घटना में 10 लोगों की मौत | Ab Tak News

टेलीकॉम सेक्टर की नौकरी छोड़ की खेती, आज किसानों के लिए बने प्रेरणा.. लाखों की हो रही कमाई



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |