नए वोटर कार्ड बनाने तथा त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए इस दिन लगेंगे कैंप
Camps will be held on this day to make new voter cards and correct errors
26 व 27 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होंगे शिविर आयोजित
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2024 को आधार तिथि मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हाउस-टू-हाउस वेरिफिकेशन का कार्य किया जाएगा। इसी कड़ी में 26 व 27 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि शिविर में बीएलओ द्वारा नए वोट बनाने, दर्ज वोट में त्रुटि को ठीक करने और दर्ज वोट को हटवाने आदि का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपनी मतदाता सूची की जांच कर सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks