Uklana News : चोरी शुदा मोटरसाइकिल व अवैध पिस्तौल सहित एक युवक काबू, स्क्रैप की दुकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार
Uklana News : young man caught with stolen motorcycle and illegal pistol
तहलका न्यूज उकलाना :
नई अनाज मंडी उकलाना चौकी पुलिस ने मार्बल फैक्ट्री उकलाना के पास से चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया। थाना उकलाना में आईपीसी की धारा 411और आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल सवार युवक अवैध हथियार लिए उकलाना से बिठमड़ा की तरफ आएगा। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के मार्बल फैक्ट्री के पास पहुंचे तो कुछ समय बाद उकलाना की तरफ से एक युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार हो आता दिखाई दिया। जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम ढाणी बिठमड़ा निवासी रविंद्र बताया।
नियमनुसार तलाशी लेने पर रविंद्र के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल .315 बोर बरामद हुआ। बरामद अवैध पिस्तौल के बारे पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने यह अवैध पिस्तौल एक अंजान युवक से बरवाला रेलवे स्टेशन पर लिया था। पुलिस द्वारा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बारे की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने यह मोटरसाइकिल एक जून की रात के सिविल अस्पताल जींद से चोरी किया था। बरामद अवैध पिस्तौल और मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर आरोपी रविंद्र के खिलाफ थाना उकलाना में आईपीसी की धारा 411और आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
स्क्रैप की दुकान से सामान चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
थाना उकलाना पुलिस ने उकलाना मंडी रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने बनी स्क्रैप की दुकान से सामान चोरी के मामले में एक आरोपी कल्लर भैणी निवासी भजन लाल उर्फ भजना को थाना उकलाना में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 167 दिनाक 06.06.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक मल सिंह ने बताया कि थाना उकलाना में गांव हसंगा, फतेहाबाद निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत दी कि वह रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने, उकलाना मंडी में स्क्रैप का काम करता है। 5 जून को वह दुकान बंद करके चला गया और 6 जून को जब वह सुबह आया तो उसकी दुकान के सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ पाई गई और दुकान से दो बैटरीया एल्यूमिनियम के कीमती सामान गायब मिले। दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर एक आरोपी भजन लाल उर्फ भजना को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी को आगामी कार्रवाई हेतु पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks