स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी के दो निजी स्कूलों में छात्रों को पीटा, अस्पताल में भर्ती

 Hansi news : Students thrashed in two private schools of Hansi, hospitalized


परिजन पुलिस कार्रवाई करने की कर रहे हैं मांग 

तहलका न्यूज, हांसी, सुनील कोहाड़।


 स्कूलों में होने वाली तिमाही परीक्षा में कम अंक आने पर अध्यापिका ने 10वीं कक्षा के छात्र की बुरी तरह से पिटाई कर दी। टीचर डंडे के साथ छात्र की बुरी तरह पिटाई की है । घर जाने पर जब छात्र रोने लगा तो परिजनों ने रोने का कारण पूछा तो छात्र ने परिजनों को बताया कि स्कूल में टीचर ने बुरी तरह से उसकी पिटाई की है। जब परिजनों ने उसके कपड़े उतरवा कर देखा तो उसके शरीर पर डंडों के निशान मिले। छात्र को इलाज के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चौपटा बाजार निवासी नमन एमएम इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है। छुट्टियों के बाद स्कूल में तिमाही परिक्षा का आयोजन किया गया था। आरोप है कि परीक्षा में जब नमन के मैथ में शून्य मिला तो अध्यापिका ने पूरी क्लास के सामने डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं छात्र के परिजन शुकुल के अध्यापिका पर पुलिस कार्रवाई करने की सोच रहे हैं ताकि भविष्य में किसी अन्य छात्र को इस तरह से ना पीट सके और उसे सबक मिले। क्योंकि काफी अध्यापक अपने घर की परेशानी का गुस्सा छात्रों पर उतार देते हैं। 






ड्राइंग की बुक ना लाने पर अध्यापक ने 5वीं कक्षा के छात्र को बुरी तरह पीटा


शहर के एक अन्य स्कूल में पढ़ने वाले पांचवीं कक्षा के 10 वर्षीय छात्र माहिर की स्कूल में ड्राइंग की बुक ना लाने पर डंडों से पिटाई कर दी। छात्र को इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार रेफर कर दिया गया। जब माहिर स्कूल की छुट्टी होने पर रोते हुए घर पहुंचा तो उसके अध्यापक द्वारा डंडे से पिटाई करने की बात बताई। माहिर के हाथ व जांघ पर चोट के निशान है। वहीं माहिर के हाथ में फैक्चर होने की बात कही जा रही है। माहिर की मां ने अध्यापक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की बात कही है।



अध्यापक परिजनों को मनाने में जुटे 

वहीं सूत्रों के हवाले से पता चला है कि स्कूल के अध्यापक परिजनों से सहमति बनाने के प्रयास कर रहे हैं। ताकि उनके स्कूल का नाम बदनामी से बच सके। लेकिन परिजन अपने बच्चों दशा देखकर गुस्से में हैं और पुलिस कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। इन दोनों ही मामलों में पुलिस कार्रवाई होती है तो दोनों ही स्कूलों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |