कैटरिंग का सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार
Hisar News Latest : One arrested for stealing catering items
पंजाबी बाग एरिया के एक गोदाम से चोरी कर लिया था कैटरिंग का सामान
तहलका न्यूज हिसार : सुनील कोहाड़।
पंजाबी बाग एरिया में कैटरिंग के गोदाम से सामान चोरी करने के मामले मे ं12 क्वार्टर चौकी पुलिस ने कारवाई करते हुए एक आरोपित को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ करने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस आरोपित के कब्जे से चोरी किए हुए सामान को बरामद नहीं कर पाई। क्योंकि आरोपित ने सामान को बेच दिया थ।
मिली जानकारी के मुताबिक देव वाटिका निवासी मोनू ने 12 क्वार्टर चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने हिसार के पंजाबी बाग एरिया में कैटरिंग का गौदाम किया हुआ है। मोनू ने 16 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके गोदाम से किसी ने कै टरिंग का सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तत्परता से कारवाई करते हुए शक के आधार पर भारत नगर हिसार निवासी हरीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित हरीश ने बताया कि उसने ही कैटरिंग की दुकान से सामान चोरी किया था लेकिन अब वो सामान उसके पास नहीं है। क्योंकि उसने सामान को बेच दिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि कैटरिंग की दुकान से सामान चोरी करने के मामले में आईपीसी की धारा 454/380 के तहत हिसार के भारत नगर निवासी हरीश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया है और उससे चोरी का सामान खरीदने वाले की तलाश में पुलिस छानबीन कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks