स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी पुलिस ने रुपए चोरी व हांसी बस स्टैंड से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन को दबौचा, नशा सप्लाई करने के मामले में दो गिरफ्तार।

 Hansi News : Hansi police arrested three in case of money theft and motorcycle theft from Hansi bus stand

चोरी करने के आरोप में अलग-अलग मामलों में तीन को किया गिरफ्तार 


तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़। 

हांसी के नजदीकी गांव के खेतों से धान लगाते समय रुपए  चोरी करने के मामले में हांसी सदर थाना पुलिस ने एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की गई नगदी बरामद करके अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं एक अन्य मामले में शहर थाना पुलिस ने हंसी बस स्टैंड से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो युवकों को प्रोटेक्शन वारंट पर लिया। 





सिसाय बोलान निवासी जयवीर ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके खेत के कमरे में धान की फसल लगवाने के लिए मजदूरों को पैसे देने के लिए 43200 रुपए रखे हुए थे और उसके खेत में गांव के ही मजदूर धान की फसल रोपित करने में लगे हुए थे। जब उसने अपने खेत में बने कमरे में जाकर देखा तो उसके कपड़ों की जेब में रखें हजारों रुपए की नकदी गायब मिली। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर सिसाय बोलान निवासी सोहनलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी किए गए रुपए बरामद करके उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

 





हांसी बस स्टैंड से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो गिरफ्तार 

 वही एक अन्य मामले में शहर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में प्रोडक्शन वारंट पर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिंटू व  अशोक उर्फ शोकी  वासी थुराना के रूप में हुई। जोकि बस स्टैंड से 2 मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किए हैं। जिनको मोटरसाइकिल चोरी सुदा पहले बरामद हो चुके हैं। जिनसे पूछताछ करने के बाद न्यायालय पेश करके जेल भेज दिए है।











गांजा व  हैरोइन  चिट्टा  सप्लाई करने के आरोप में अलग-अलग मामलों में दो को किया गिरफ्तार

तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़। 

 एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दो आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजेश वासी लितानी हाल अमरेडी  जिला जींद के रूप में हुई। जिसने अजीत उर्फ जीतू वाशी दनौदा को 1 किलो ग्राम 474 ग्राम सुल्फा सप्लाई किया था। जिसको  गिरफ्तार करके न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया है। 



 व एक अन्य मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक आरोपी महिला को नशा सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार  की गई आरोपी महिला की पहचान बीता उर्फ बितड वासी  मसूदपुर के रूप में हुई। जिस ने मई 2023 में कुल वीर वासी मसूदपुर को 26 ग्राम हेरोइन  चिट्टा सप्लाई किया था जिस को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।  रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी नशा कहां से लेकर आई थी ओर भी कहां सप्लाई किया था  इसकी जानकारी जुटाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |