Hansi news : शहर में एक करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से होगा 7 नई गलियों का निर्माण : विधायक विनोद भयाना
Hansi news : 7 new lanes will be constructed in city at cost of Rs 1 crore 14 lakh: MLA Vinod Bhayana
तहलका न्यूजहांसी, सुनील कोहाड़।
शहर में एक करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से 7 नई गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। इन सभी गलियों का निर्माण कार्य शीघ्र करवाने को लेकर आगामी 26 जुलाई को टेंडर खोले जाएंगे। इसको लेकर हांसी के विधायक विनोद भ्याणा ने खुद जानकारी दी है । इन दिनों हांसी के विधायक गलियों के निर्माण पर खास ध्यान दे रहे हैं। ताकि गलियों को दुरुस्त किया जा सके और आमजन को कोई परेशानी ना हो।
विधायक विनोद भयाना ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 5 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 7 में सर्वेश कुकरा वाली गली, 15 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 27 में पिंटू होटल के पीछे वाली गली, साढ़े 11 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 22 में गली ,30 लाख की लागत से वार्ड नंबर 19 में बाबा रामदेव मंदिर वाली गली व मोची मोहल्ला में वीआईपी गली, 13 लाख रुपए की लागत से बस स्टैंड के पीछे से ऑटो मार्केट जाने वाली, वार्ड नंबर 20 में 25 लाख रुपए की लागत से नानूराम के मकान से पुल तक और इसके बाद साईं कॉलोनी जाने वाली गली, 15 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 13 में जैन राइस मील वाली गली का निर्माण करवाया जाएगा। इन सभी गलियों के निर्माण कार्य पर एक करोड़ 14 लाख रुपए की राशि खर्च होगी और 26 जुलाई को इन गलियों के निर्माण को लेकर टेंडर खोले जाएंगे। इसके तुरंत बाद गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विधायक ने बताया कि आगामी 2 अगस्त को क्रांति चौक से तोशाम चुंगी तक बनने वाली सड़क के निर्माण को लेकर भी टेंडर खोले जाएंगे। इस सड़क के निर्माण कार्य पर 2 करोड़ 41 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि इन गलियों तथा सड़क के बनने से लोगों को सुगम आवाजाही की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इन गलियों के अलावा शहर में कई अन्य गलियों का निर्माण भी जल्द प्रारंभ करवाया जाएगा। शहर में किसी भी गली को कच्चा नहीं रहने दिया। जाएगा सभी गलियों को पक्का करवाया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। इसी प्रकार से कई सड़कों का निर्माण कार्य भी बहुत ही जल्द शुरू करवाने को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks