स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बस के नीचे आने से जीजेयू में दाखिला लेने आए छात्र की मौत

 

Hisar news Hindi : Student who came to take admission in GJU dies after coming under bus

गुजवि में काउंसलिंग में भाग लेने आया था राहुल



तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़

 गुरुग्राम से गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में किसी काम से आए छात्र की रोडवेज बस के नीचे आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को यह छात्र रोडवेज बस के नीचे आ गया। घटना के बाद रोडवेज बस को लोगों ने घटनास्थल पर ही रोक लिया। उधर, मृतक युवक के परिजनों सूचना लगने के बाद देर रात हिसार पहुंचे।








मृतक की पहचान गुरुग्राम के रहने वाले 18 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। मंगलवार को वह गुरुग्राम डिपो की रोडवेज बस से हिसार पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब बस गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के पास पहुंची तो बिना बताए ही वह अचानक बस से उतरने की कोशिश करने लगा। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिरते ही बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई।






मृतक राहुल गुजवि में विभिन्न पाठ्यक्रमों के दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग में भाग लेने आया था। राहुल की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को लगी परिवार में मातम पसर गया। परिवार के मौजिज लोग तुरंत ही हिसार के लिए रवाना हो गए। राहुल के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |