टैक्टर-ट्राली चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत
latest Sonipat news : Tractor-trolley driver collided with bike rider, youth died
तहलका न्यूज सोनीपत।
सदर थाना क्षेत्र खरखौदा - रोहट सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार ट्रैक्र- ट्राली चालक ने मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
गांव बैयापुर निवासी संदीप ने बताया कि उसका भाई हरीश (24) अपनी किसी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर खरखौदा की तरफ जा रहा था। गांव रोहट के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks