पंचायती जमीन से खोखा हटवाने पर महिला पंच के घर बरसाए पत्थर
Rohtak Meham news : Stones were pelted house of female panch for removing hollow from panchayati land
तहलका न्यूज महम।
शामलात भूमि में रखा गया खोखा हटाने से नाराज लोगों ने महिला पंच के घर पर जानलेवा हमला किया। आरोपितों ने उसके घर पर ईंट व पत्थर बरसाए । इस हमले में महिला पंच व उसकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मदीना गिंधराण गांव की एक महिला पंच ने बताया कि उनके गांव में अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया चल रही थी। उनके गांव की एक महिला ने बस अड्डे पर खोखा करके कब्जा किया हुआ था। सरकारी आदेश पर आज पंचायत ने खोखा हटवा दिया। जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपित महिला, उसकी दो बेटियों और उसके भाई ने उनके घर पर ईंटों व पत्थरों से हमला कर दिया।
महिला पंच ने बताया कि इस हमले में वह और उसकी बेटी घायल हो गए। पड़ोसियों ने दोनों को उनकी मारपीट से छुड़वाया। हमलावरों ने जाते जाते यह भी कहा कि आज तो छोड़कर जा रहे हैं, यदि कभी मौका मिला तो उन्हें जान से मार देंगे। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित महिला, उसकी दो बेटियों व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks