पंजाब के युवक की अमेरिका में गोली मारकर निर्मम हत्या
Today Hoshiarpur news : Youth of Punjab brutally shot dead in America
• मैक्सिको मूल के युवक को नहीं दिए पैसे तो मारी गोली
तहलका न्यूज होशियारपुर । पंजाब के होशियारपुर जिले के एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक गांव आलो भट्टी का रहने वाला है। 27 वर्षीय प्रवीण कुमार को कैलिफोर्निया के विक्टर वेली में स्टोर में काम करते समय गोली मारी गई।
जानकारी देते हुए मृतक प्रवीण कुमार के चाचा सूरम सिंह ने बताया कि उसके दो भतीजे हैं तथा दोनों अमेरिका में एक ही जगह पर काम करते हैं। प्रवीण को अमेरिका में गए सात वर्ष हो गए हैं और छोटा बेटा केवल तीन महीने पहले अमेरिका गया। फोन पर उनको जानकारी देते हुए छोटे भतीजे ने बताया कि प्रवीण को कल देर रात गोली मारी गई। स्टोर पर मैक्सिको मूल का 15-16 वर्ष का नौजवान आया और पैसे मांगने लगा।
विरोध करने पर उसने प्रवीण को गोली मार दी। सूरम सिंह ने बताया कि प्रवीण अपने पीछे अपनी बुजुर्ग विधवा मां और एक छोटे भाई को छोड़ गया है, जो अमेरिका में है। प्रवीण के पिता की 2015 में मौत हो चुकी है। वहीं परिवार ने मृतक प्रवीण की देह को भारत लेकर आने की मांग सरकार से की है, ताकि वे अपने बच्चे का अंतिम संस्कार भारतीय रीति रिवाज के साथ कर सकें।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks