स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में महिलाओं और लड़कियों को अश्लील इशारे करते धरे गए दो युवक


Hisar News 24 : Two youths caught making obscene gestures to women and girls in Hisar

लड़कियों की तरफ अश्लील इशारे करते दो युवक गिरफ्तार



तहलका न्यूज, हिसार सुनील कोहाड़ । 

मिल गेट रोड पर एक एटीएम से रुपये निकलवा रही महिलाओं व लड़कियों की तरफ अश्लील इशारे करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये युवक महिलाओं व लड़कियों को हाथों व आंखों से अश्लील इशारे कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।







आंखों व हाथों से अश्लील इशारे

एचटीएम थाना पुलिस से एएसआइ अजय ने बताया कि वे टीम सहित पैदल गश्त पर मिल गेट से कैंची चौक की तरफ जा रहे थे। मिल गेट चौराहा के नजदीक एक एटीएम पर कुछ महिलाएं व लड़कियां रुपये निकलवाने के लिए खड़ी थीं। उन्हें दो युवक आंखों व हाथों से अश्लील इशारे कर रहे थे । औरतें व लड़कियां इन युवकों को देखकर जाते समय बड़बड़ाती हुई जा रही थी ।





प्रधानमंत्री को धमकी देने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज 

परिवार पहचान पत्र के नियमों में बदलाव, अब अकेले आदमी की भी बनेगी family ID

मौके पर मौजूद पुलिस ने इन युवकों को पकड़ कर नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम 12 क्वार्टर रोड स्थित इंद्रा कालोनी निवासी अमन बताया और दूसरे ने अपना नाम प्रवीन उर्फ काली बताया। इन युवकों से पूछताछ की तो बताया कि वे रुपये निकलवाने आए हैं, लेकिन तलाशी के दौरान इन दोनों युवकों के पास से कोई एटीएम कार्ड या पर्स नहीं मिला।



Read More News 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |