महिला का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में हत्या की आशंका
Hisar News 24 : going to perform last rites of woman, police reached spot, took dead body into custody, suspected of murder
मृतक महिला के भाई का आरोप, पति, सास व अन्य ने मिलकर की हत्या
अब तक न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
हिसार के मिर्चापुर रोड़ स्थित श्रीनगर कॉलोनी में एक विवाहिता की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। जब विवाहिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था तो इसकी भनक पुलिस को लग गई और रास्ते में ही महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। वहीं मृतका के मायका पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनकी लडक़ी की हत्या उसके पति, सास व ससुर पर लगाया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में इत्फाकिया कारवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।
मिर्जापुर रोड पर श्रीनगर कालोनी में रहने वाली ज्योति (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के गले पर चोट के निशान मिले है। इस पर महिला के रिश्ते में लगने वाले भाई ने महिला के पति, सास व पिता पर लगाया है। युवक की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव को बीच रास्ते कब्जे में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है।
पुलिस ने डाक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर विसरा जांच के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर गला घोंटने से मौत सामने आती है तो पुलिस मामले में हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी। मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर रोड पर श्री नगर कालोनी में रहने वाली करीब 35 वर्षीय ज्योति की देवेंद्र से दूसरी शादी हुई थी । ज्योति की बड़ी बेटी सात वर्ष की और एक बेटा आठ महीने का है। इसके पति देवेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि ज्योति मानसिक रूप से परेशान रहती थी और इसी कारण वीरवार रात को ज्योति ने घर पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने फिलहाल देवेंद्र के बयान पर कार्रवाई की है। हालांकि पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
शव को दाह संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। उसी दौरान डायल 112 की टीम ने सुबह 10 बजे के करीब अंतिम यात्रा को रुकवाकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया था। युवती के मायके पक्ष से एक युवक ने फोन कर उसकी हत्या का शक जताया था। पोस्टमार्टम कर विसरा जांच को भिजवाया गया है।
इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, प्रभारी एचटीएम थाना, हिसार।
प्रधानमंत्री को धमकी देने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज
परिवार पहचान पत्र के नियमों में बदलाव, अब अकेले आदमी की भी बनेगी family ID


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks