हिसार मां को दवा दिलाने आ रहे बाइक सवार की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत
Hisar news 24 : Bike rider coming to get medicine to Hisar mother dies due to tractor collision
पनिहारी गांव के युवक की सड़क हादसे में मौत, मां घायल
तहलका न्यूज हिसार सुनील कोहाड़ : गांव ढंदूर के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार पनिहारी गांव के राकेश (30) की मौत हो गई। - वहीं उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक अपनी मां को दवा दिलाने के लिए मोटरसाइकिल पर गांव से हिसार आ रहा था। इसी दौरान ढंदूर ओवरब्रिज के नजदीक गलत साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने सामने से इनके मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पनिहारी गाँव का राकेश महाराष्ट्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। वह अविवाहित था। राकेश अपनी मां भतेरी को दवा दिलाने के लिए मोटरसाइकिल पर गांव से ऋषि नगर में निजी अस्पताल में जा रहा था। इसी दौरान जब वे गांव ढंदूर में ओवरब्रिज के नजदीक पहुंचे तो वहां पर एक ट्रैक्टर चालक गलत साइड से अपने ट्रैक्टर को चलाते हुए आया और राकेश के मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दोनों मां-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मां-बेटे को जल्दी से उपचार नहीं दिया गया। परिजन जब अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टरों से मामले के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया और सहयोग नहीं किया। परिजनों ने मामले में पीएमओ डा. रत्ना भारती को शिकायत दी है।
HSSC cet exam result : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग रिवाइज करेगा लगभग 13000 उम्मीदवारों का सीईटी रिजल्ट
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी पदों की लिखित परीक्षा में बुलाएगा चार गुना से ज्यादा उम्मीदवार
HSSC Cet Test : हरियाणा सरकार अगले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में कर सकती है संशोधन ....

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks