Hisar Crime News : Hisar, Hansi police made arrests in cases on July 1 | हिसार, हांसी पुलिस ने 1 जुलाई को इन केसों में की गिरफ्तारी
Hisar Crime News : Hisar, Hansi police made arrests in cases on July 1
गंडासी व कस्सी से हत्या करने के आरोप में एक ओर आरोपी को किया गिरफ्तार
तहलका न्यूज हिसार सुनील कोहाड़ :
पुलिस अधीक्षक हांसी मकसूद अहमद के दिशा निर्देश अनुसार व जिला भर में अपराधों पर रोकथाम लगाते हुए सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जगफुल वासी सिसाय बोलन के रूप में हुई । जिसने 10 जून 2023 को लड़ाई झगड़ा करके गंडासी व कस्सी से अपने साथी के साथ मिलकर वीरेंद्र वासी सिसाय बोलन की हत्या कर दी थी। जिस को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी व अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी। इस मामले में एक आरोपी अजय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
4 किलोग्राम 13 ग्राम गांजा सहित एक युवक काबू।
मोहल्ला डोगरान चौकी पुलिस ने पुरानी सब्जी मंडी चोक से एक युवक को काबू कर 4 किलोग्राम 13 ग्राम गांजा बरामद किया है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश ने बताया कि पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान सूचना के आधार पर पुरानी सब्जी मंडी चोक पर रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रहे एक युवक को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सिवान, बिहार हाल मोहल्ला सैनियान निवासी कृष्णा तिवारी बताया। नियमनुसार जिला न्यायवादी कार्यालय , डीटीडीसी की मोजुदगी में तलाशी लेने पर कृष्णा तिवारी के कब्जे से पिट्ठू बैग से एक पॉलिथिन थैली में 4 किलोग्राम 13 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा को कब्जा पुलिस लेकर कृष्ण तिवारी के खिलाफ थाना एचटीएम में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कृष्णा तिवारी बरामद गांजे को बिहार से लेकर आया है। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालतवकर आगामी कार्रवाई हेतु 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
2 किलो 600 ग्राम चूरा पोस्त सहित एक युवक काबू।
थाना आदमपुर पुलिस ने खैरमपुर रोड ,मंडी आदमपुर से एक युवक को 2.600 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित काबू किया है। सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि खैरमपुर रोड ,मंडी आदमपुर पुलिया के पास एक युवक नशीला पदार्थ लिए खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के खैरमपुर रोड ,मंडी आदमपुर से पुलिस टीम को देख असहज हुए युवक को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सदलपुर हाल ऑटो मार्केट आदमपुर निवासी कृष्ण कुमार बताया। नियमानुसार पुलिस उप अधीक्षक श्री कप्तान सिंह की मोजुदगी में तलाशी लेने पर कृष्ण कुमार के कब्जे से एक पॉलिथिन की थैली से 2 किलो 600 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। बरामद चूरा पोस्त को कब्जा पुलिस लेकर कृष्ण कुमार के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है। बरामद चूरा पोस्त के बारे पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ये डोडा पोस्त बीकानेर, राजस्थान से लेकर आया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित है। आरोपी कृष्ण कुमार को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। अभियोग में आगामी जांच जारी है।
पुलिस उप अधीक्षक सतपाल यादव ने की पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक।
पुलिस उप अधीक्षक सतपाल यादव ने आज अपने कार्यालय में पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में आए सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए पिछली बैठक के दौरान उठाए गए मुद्दों पर क्रमवार चर्चा कर पुलिस द्वारा किए गए उनके निदान का आकलन किया।
पुलिस उप अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण व पुलिस संबंधित समस्याओं पर सुझाव मांगे। समिति के सदस्यों की तरफ से नशे के अवैध कारोबार, शहर में आवारा पशु, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने, पुलिस की गश्त बढ़ाने, छोटे बच्चो द्वारा बिना हेलमेट ई स्कूटी चलाने संबंधित मुद्दे उठाए गए। जिस पर पुलिस उप अधीक्षक महोदय ने प्रभावी कार्रवाई करने और सबंधित थाना प्रभारी को पुलिस गश्त के फेरों की संख्या में इजाफा करने के निर्देश दिए।
आज ही बैठक में छोटे बच्चो के द्वारा ई स्कूटी बिना हेलमेट के चलाने और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना बारे की गई चर्चा पर महोदय ने कहा कि सभी दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। मोटर वाहन अधिनियम की अवहेलना करने वालो के खिलाफ नियमनुसार कार्रवाई की जायेगी। आज की इस बैठक में यातायात थाना प्रभारी सहित पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के सदस्य शामिल हुए।
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद।
हिसार बस स्टैंड चौकी पुलिस ने ऋषि नगर हिसार से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी वार्ड नंबर 18 निवासी तोता को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 497 दिनाक 30.06.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
चौकी प्रभारी ने बताया पुलिस चौकी में ऋषि नगर हिसार निवासी प्रवीन कुमार ने 29.06.2023 को उसके घर के आगे से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब के नशे का आदि है। आरोपी ने नशे की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिल चुराई थी। इसे वह बेचना चाहता था। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks