PM Modi latest news today :प्रधानमंत्री को धमकी देने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज
PM Modi latest news today : Case registered against youth who threatened Prime Minister
• वीडियो में खुद को हरियाणा का बदमाश बता रहा था युवक
तहलका न्यूज सोनीपत । सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद मोहाना थाना प्रभारी ने मोहाना के युवक के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को गोहाना रोड पर गांव बादशाहपुर माच्छरी के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप नंबर पर सिपाही ओमकार ने एक वीडियो क्लिप भेजी। जिसे उन्होंने देखा तो एक न्यूज टीवी एंकर आदिपुरुष फिल्म के बारे में लोगों से राय ले रही थी । तभी एक युवक जिसने सिर पर टोपी लगा रखी थी उससे बातचीत करने लगी। युवक खुद को वीडियो में हरियाणा का बदमाश बता रहा था और गांव मोहाना सोनीपत का निवासी बता रहा था । उक्त वीडियो में युवक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मारने की धमकी दी। वीडियो के आधार पर युवक के खिलाफ मोहाना थाना में जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
बैंक अधिकारी ने कहा किसी
शाखा में नहीं कार्यरत बैंक की किसी शाखा में वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा युवक कार्यरत नहीं है। वह सिर्फ बैंक का नाम लेकर बैंक को बदनाम कर रहा है।
- कर्मबीर भौरिया, मुख्य शाखा प्रबंधक, एसबीआई, सोनीपत
वायरल वीडियो मिला था । जिसमें खुद को मोहाना का निवासी बता रहा युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की धमकी दे रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द युवक का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर राजपाल, थाना प्रभारी, मोहाना

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks