Task system: टास्क सिस्टम के झांसे में आकर गंवाए 55 लाख
task system Lost 55 lakhs in guise of task system
पति व अन्य जानकारों के भी रुपये गंवाए, मामला दर्ज
तहलका न्यूज झज्जर। लैपटॉप पर ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब सर्च कर रही एक महिला ने टास्क सिस्टम के झांसे में आकर न केवल अपना बैंक खाता खाली कर लिया बल्कि अपने पति व अन्य जानकारों के रुपये भी गंवा दिए। महिला द्वारा धोखाधड़ी द्वारा 55 लाख 68 हजार 738 रुपये की ठगी का शिकार होने की शिकायत साइबर क्राइम थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस को दी शिकायत में सिलानी गेट के टील्ला मोहल्ला निवासी स्मृति शर्मा ने बताया कि उसके पति प्रियांशु एक आईटी कंपनी में काम करते हैं। बीती 20 जून को वह अपने लैपटॉप पर ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब सर्च कर रही थी। उसी दौरान उसे एक लिंक के माध्यम से मिले मोबाइल नंबर पर चैट की तो उसने टास्क के बारे समझाते हुए उससे एक सौ रुपये डालने की बात कही।
लैपटॉप पर ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब सर्च कर रही थी महिला
उसके बाद जब उसने संबंधित व्यक्ति द्वारा बनाए गए खाते में एक सौ रुपये डाले तो उसके थोड़ी देर बाद ही उसके खाते में 220 रुपये आ गए। जिससे उसे टास्क सिस्टम पर यकीन हो गया। जिसके बाद अलग- अलग टास्क पूरा करने के नाम पर उसने 22 जून को 10000, 7591, 10373, 20351, 2700, 33020, 1275, 48725, 50000, 50000 रुपये इसके अलावा अपने एक अन्य खाते से चार बार पचास-पचास हजार रुपये अलग-अलग खातों में, फिर 94380, 50000, 26830 रुपये अलग-अलग खातें में, उसके बाद एक लाख, 2 लाख 75 हजार 60 रुपये, 4 लाख 53 हजार 830 तथा 2 लाख 6 हजार 288 रुपये भेजे। इसी प्रकार 23 जून को 8 लाख रुपये, 24 जून को करीब 18 लाख रुपये, 25 जून को करीब 3 लाख, 26 जून को अपने एक परीचित के खाते से 2 लाख 78 हजार रुपये से अधिक तथा अपने परीचित करन किनरा, विरेश कुमार राय, केतन हरित आदि के खाते से भी रुपये भेजे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks