स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Jind to Khatu Shyam bus : क्यों नहीं शुरू हो रही जींद से खाटू श्याम के लिए बस सेवा ।

 Jind to Khatu Shyam bus : Waiting for bus service to start from Jind to Khatu Shyam

पिछले साल दिसंबर माह में मंदिर की मरम्मत के चलते कपाट हो गया था बंद, उसी समय से ठप है बस सेवा 


तहलका न्यूज जींद साहिल भनवाला : पिछले सल दिसंबर माह के बाद जींद से खाटूश्याम के लिए बंद बस अब तक शुरू नहीं हो पाई है, जबकि डिपो में 34 नई बसें आ चुकी हैं। हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने जींद-खाटू श्याम रूट पर स्थाई परमिट के लिए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन मुख्यालय द्वारा अभी तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। ऐसे में यात्रियों को जींद से खाटूश्याम के लिए बस शुरू होने का इंतजार है। पिछले साल अगस्त माह में तत्कालीन महाप्रबंधक अशोक कौशिक व विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह बस शुरू करने के लिए विधायक डा. कृष्ण मिदा द्वारा परिवहन मंत्री के सामने आग्रह किया गया था। विधायक के आग्रह पर परिवहन मंत्री ने तत्कालीन महाप्रबंधक को जींद से खश्याम के लिए बस शुरू करने के निर्देश दिए थे। अस्थाई परमिट लेकर यह बस शुरू की गई थी। फिर पिछले साल दिसंबर माह में मंदिर की मरम्मत के लिए कपाट बंद कर दिए गए थे। अधिकारियों द्वारा कपाट खुलने के बाद बस शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन छह महीने बाद भी जींद से खाटूश्याम के लिए देबारा से बस शुरू नहीं हो पाई है।






लोगों का विश्वास, बाबा श्याम करते हैं मन्नत पूरी 

राजस्थान के सीकर जिले में इनका भव्य मंदिर स्थित जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है। लोगों का विश्वास है कि बाबा श्याम सभी की मन्नत पूरी करते है। बाबा खाटू श्याम का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वह पांडू पुत्र भीम के पौत्र थे। ऐसी कथा है कि खाटू श्याम की अपार शक्ति और क्षमता से प्रभावित होकर श्रीकृष्ण ने इन्हें कलियुग मैं अपने नाम से पूजे जाने का वरदान दिया। प्रत्येक वर्ष होली के दौरान खाटू श्यामजी का मेला लगता है।







परमिट मिलते ही शुरू होगी बस सेवा 

जींद खाटू श्याम रूट के लिए परमिट नहीं मिला है। ऐसे में बस शुरू नहीं हो पाई है। अन्य धार्मिक रूटों पर बस चलाई है, जिसमें हरिद्वार, सालासर जैसी जगह शामिल है। अगर मुख्यालय की ओर से स्थाई परमिट मिल जाता है तो जींद से खाटूश्याम के लिए बस शुरू की जाएगी। 

जसमेर खटकड़ डीआइ] जींद डिपो

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |