education loan in India : छात्राओं को एजुकेशन लोन में ऐसे मिलेगी पांच प्रतिशत ब्याज की सब्सिडी
education loan in India
तहलका न्यूज ।
हरियाणा सरकार महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। महिला विकास निगम के माध्यम से लड़कियों को देश- विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शिक्षा लोन (education loan in India) पर 5 फीसदी ब्याज दर का अनुदान दिया जाता है। महिला विकास निगम की ओर से चलाई जा रही इस योजना का उद्देश्य लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्रदान करना है।
देश विदेश में तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर पाठ्यक्त्रम पीएचडी व अन्य व्यवसायिक कोर्स में दाखिला लेने के लिए बैंक लोन ( education loan in India ) में पांच प्रतिशत ब्याज दर की आर्थिक सहायता दी जाती है। छात्रा को एजुकेशन लोन ( education loan in India ) की एक अप्रैल से 31 मार्च तक की बैंक स्टेटमेंट महिला विकास निगम के कार्यालय में जमा करवानी होती है। जिस पर निगम छात्रा को पांच प्रतिशत ब्याज दर का अनुदान प्रदान करता है। उपायुक्त ने बताया कि 5 प्रतिशत ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति महिला विकास निगम द्वारा की जाती है। इसके लिए आय एवं जाति की कोई शर्त नहीं हैं। आवेदक छात्रा हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks