Hindu marriage act bare act :हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की मांग, सीएम को भेजे सुझाव
Hindu marriage act bare act, Demand for change in Hindu Marriage Act, suggestions sent to CM
सीएम को एक्ट में बदलाव की मांग को लेकर भेजा सुझाव
तहलका न्यूज जींद
सर्वजातीय कंडेला खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सर्व खाप के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को खाप पंचायतों ने अपने सुझाव भेजे हैं। कंडेला के आवास पर आयोजित बैठक के बाद कंडेला ने कहा कि लंबे कई सालों से उत्तर भारत की खाप पंचायतें एक गांव में और एक गोत्र में तथा सीमा लगते गांव में शादी करने पर रोक लगाने की मांग कर रही है।
उन्होंने कहा कि गांव और गोत्र में भाई-बहन का रिश्ता होता है, कानून इसे मान्यता देता है, लेकिन समाज इसे मान्यता नहीं देता। इस तरह के मामलों से भाईचारा खराब होता है। उन्होंने कहा है कि हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव किया जाए। इस मांग को लेकर पिछली और आज तक की सभी सरकारों को प्रस्ताव भेज चुके हैं, लेकिन अभी तक इस एक्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks