स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar Crime News : मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो , चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार रुपए बरामद।

Hisar Crime News : Two case of motorcycle theft, accused arrested in theft case, 45 thousand rupees recovered

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद।


Tahalka News Hisar : HAU चौकी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों प्रोफेसर कॉलोनी हिसार निवासी शुभम और मोनू को आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 228 दिनाक 12.05.2023 में गिरफ्तार किया गया है।





     एएसआई रामनिवास ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों ने 12 मई को मधुबन पर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी किया था। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 12.05.2023 को पुलिस चौकी HAU में गांव झुप्पा निवासी संदीप ने मधुबन पार्क के सामने से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। 





चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार रुपए बरामद।


     बस स्टैंड हिसार चौकी पुलिस ने सत्य नगर हिसार स्थित मकान से रुपए चोरी के मामले में आरोपी खेड़ी बरकी, बरवाला निवासी सुशील कुमार को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 454/380 के तहत अंकित अभियोग संख्या 509 दिनाक 01.07.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 






      चौकी प्रभारी ने बताया कि सत्य नगर हिसार निवासी अरुण कुमार ने उसके घर से 50 हजार रुपए चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि 26.06.2023 दोपहर करीब 01.30 बजे अपने घर पर था तब प्लम्बर सुशील आया। मैं  उससे प्लम्बर का काम करवा रहा था । मै सामान लेने बाजार चला गया व पीछे से घर पर अकेला था जब मै वापिस आया तब सुशील घर  से बाहर था फिर मैने उससे प्लम्बर का काम कराया और वह चला गया। 29.06.2023 को सुबह 9.00 बजे जब मैने अपनी गोदरेज अलमारी सम्भाली तो उसमे से 50,000 रुपए गायब मिले जो अज्ञात चोर ने मेरे घर के अदर अलमारी से चोरी किये। दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी सुशील को गिरफ्तार किया गया है।   






HSSC cet exam result : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग रिवाइज करेगा लगभग 13000 उम्मीदवारों का सीईटी रिजल्ट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी पदों की लिखित परीक्षा में बुलाएगा चार गुना से ज्यादा उम्मीदवार     


 HSSC Cet Test : हरियाणा सरकार अगले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में कर सकती है संशोधन .... 




     आरोपी शिकायतकर्ता के घर प्लंबिंग का काम करने आया था। जब शिकायतकर्ता अरुण सामान लेने बाहर चला गया तो आरोपी सुशील ने अलमारी में रखे रुपया देखे। इसके मन में लालच आ गया और आरोपी ने वहा चोरी की। पुलिस ने आरोपी से चोरीशुदा 45 हजार रुपए बरामद किए है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।



Read More News 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |