स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

35 लाख रुपये में बना ज्ञान केंद्र पहली बारिश भी नहीं झेल पाया

Bhiwani News Hindi :  knowledge center built in Rs 35 lakh could not withstand even first rain

गांव जेवली में छह माह पहले पूरा हुआ था निर्माण कार्य

■ ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए जताया रोष


तहलका न्यूज बाढ़ड़ा ।


गांव जेवली में करीब छह माह पहले बनकर तैयार हुए ज्ञान केंद्र भवन की चारदीवारी पहली ही बरसात में खस्ताहाल हो जाने ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने भवन निर्माण में अनियमितता बरते जाने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रोष जताया रोष जता रहे जेवली के ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में छह माह पहले पंचायती राज विभाग द्वारा टेंडर के माध्यम से करीब 35 लाख रुपये की लागत से ज्ञान केंद्र भवन का निर्माण करवाया गया था। लेकिन पहली ही बरसात में ज्ञान केंद्र खस्ताहाल हो गया है। 



HSSC cet exam result : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग रिवाइज करेगा लगभग 13000 उम्मीदवारों का सीईटी रिजल्ट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी पदों की लिखित परीक्षा में बुलाएगा चार गुना से ज्यादा उम्मीदवार     


 HSSC Cet Test : हरियाणा सरकार अगले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में कर सकती है संशोधन .... 






भवन निर्माण में बरती गई अनियमितताओं के कारण भवन परिसर में लगाई गई इंटरलॉक टाइलए चारदीवारी व दूसरा हिस्सा धराशायी हो गया हैं। ग्रामीणों ने कहा कि नींव भराई नहीं होने से भवन गिर रहा है और उसके साथ में बनी बीसी चौपाल भवन को भी क्षति पहुंचे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में विभाग के एसडीओ व जेई को भी अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक इस भवन की सुध नहीं ली गई। है। भवन में वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम भी बनाया गया है लेकिन पानी जाने के लिए कोई कनेक्शन नहीं किया गया है। इसके अलावा ज्ञान केंद्र से पानी निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भवन का निरीक्षण की इसकी जांच करने की मांग की है।





weather update Haryana


ये रहे मौजूद

इस अवसर पर रघुवीर सिंह, पूर्व सरपंच प्रेम जांगड़ा, विकास, राकेश, दीवान, शशी कुमार आदि मौजूद थे।



Breaking news Today

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |