युवक की हत्या मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार
crime news today india : Three accused arrested in youth's murder case
तहलका न्यूज झज्जर । आपसी लेनदेन विवाद को लेकर गांव दुजाना में की गई युवक की हत्या मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी दुजाना सुनील कुमार ने बताया कि रमेश निवासी दुजाना ने शिकायत देते हुए बताया कि बीते 28 जून को उसे सूचना मिली कि उसके लड़के रिंकू की पानी में डूबने से तबीयत खराब हो गई। जिसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया है। जब वह पीजीआई पहुंचा तो उसके लड़के की मौत हो चुकी थी। बाद में पता चला कि उसके साथियों द्वारा डंडों से चोटें मारी गई। जिसके चलते उसके लड़के की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्यवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया। बाद में पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी भारत निवासी गांव दुजाना को पकड़ा गया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने वारदात का खुलासा किया। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाई करते हुए स्थानीय अदालत में पेश किया गया । जहां से आरोपी को अदालत से पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में खुलासा हुआ। जिस पर कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित तथा हर्ष उर्फ हरसू दोनों निवासी गांव दुजाना के तौर पर हुई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी, मोटरसाइकिल व डंडे बरामद हुए। दो दिन के रिमांड के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाई करते हुए तीनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत के आदेशानुसार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks