स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप

 Sirsa news Hindi today : Youth dies in police custody, relatives allege torture



तहलका न्यूज, सिरसा। 


सिरसा पुलिस ने एक युवक को नशे के कारोबार को लेकर हिरासत में लिया था। लेकिन पुलिस कस्टडी के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि हिरासत में लेते ही लेती तबीयत खराब हो गई।‌ जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवा गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस के टॉर्चर के कारण युवक की मौत हुई है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।




मिली जानकारी के मुताबिक सिरसा नारकोटिक्स सेल की टीम ने कालावाली क्षेत्र के गांव मशु मलकाना गांव के युवक को नशे के कारोबार को लेकर हिरासत में लिया था। पुलिस कस्टडी में अज्ञात परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक नशे का आदी था और उसने नशे की ओर डोज ली हुई थी। जबकि परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे टॉर्चर किया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कांलावाली क्षेत्र के गांव मशु मलकाना निवासी गुरप्रीत के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही सिरसा पुलिस में हड़कंप मच गया। 





पुलिस ने कहा कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। युवक की मौत की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पहुंचे और पुलिस पर ही टॉर्चर करने का आरोप जड़ दिया।  मृतक के परिजन दया सिंह व नछत्तर सिंह ने बताया कि पुलिस उनके लड़के को झूठे केस में फंसाना चाहती थी और पुलिस ने कस्टडी में लेकर गुरप्रीत के साथ मारपीट कर उसे खूब टॉर्चर किया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गुरप्रीत को घर से उठाया और बीच रास्ते में थी जो अपराध नहीं किया था उसके बारे में टॉर्चर करते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी। 





इस संबंध में नारकोटिक्स सेल थाना प्रभारी दात्ताराम ने बताया  कि गुरप्रीत नशे का आदी था और साथ में नशे का कारोबार भी करता था। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जैसे ही गुरप्रीत को हिरासत में लिया और गाड़ी में बिठाया तो उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नारकोटिक्स थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक चिट्टे का नशा करता था और नशे की ओवरडोजर के कारण ही उसकी मौत हुई है। पुलिस द्वारा युवक को किसी भी प्रकार से टॉर्चर नहीं किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |