मोटरसाइकिल व केबल तार चोरी करने के मामले में दो व व्हाट्सएप एप पर सट्टेबाजी करता एक गिरफ्तार
Hisar news latest : Two arrested for stealing motorcycle and cable wire and one for betting on WhatsApp app
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद
तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़।
हिसार सीआईए पुलिस टीम ने तलवंडी राणा से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी पाबड़ा निवासी मंजीत उर्फ खाला को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 830 दिनाक25.07.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक फूल कुमार ने बताया कि गांव तलवंडी राणा निवासी रविन्द्र ने दिनाक 24-7-2023 को उसके घर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में सूचना दी थी। जिस पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर कार्रवाई करते हुए आरोपी मंजीत उर्फ खाला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपी नशे का आदि है। आरोपी पर पहले भी चोरी के अभियोग अंकित है जिनमे वह जमानत पर रिहा है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
केबल तार बंडल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
तहलका न्यूज।
थाना सदर पुलिस ने चौधरी कॉलोनी, हिसार कैंट से केबल तार के बंडल चुराने के मामले में आरोपी सातरोड कलां निवासी राहुल को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 457/380 के तहत अंकित अभियोग संख्या 850 दिनाक28.07.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सदर में चौधरी कॉलोनी, हिसार कैंट निवासी रामफल ने उसने मकान से 2.5 mm की तार के दो बंडल और 1.5 mm की तार का एक बंडल चोरी होने के बारे में सूचना दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही आरोपी ने हिसार कैंट स्थित दुकान से भी 4 बंडल तार चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा केबल तार के बंडल बरामद किए है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
व्हाट्स ऐप के माध्यम से सट्टेबाजी करता युवक गिरफ्तार
तहलका न्यूज।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने कैमरी रोड हिसार से मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा खाईवाली करते एक युवक को काबू किया।
निरीक्षक मनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर संजय नगर, कैमरी रोड से एक युवक को काबू कर एक मोबाइल फोन बरामद किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम संजय नगर, कैमरी रोड हिसार निवासी सचिन बताया। बरामद फोन को चैक करने पर उसमे टीम व्हाट्सएप ऐप और एक टेलीग्राम ऐप चलता पाया गया।
जिन पर आरोपी सचिन द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खाईवाली करना पाया गया। व्हाट्सएप ग्रुप में पैसा कमाने वाले और सट्टा खाईवाली करने वालो के नाम लिखे पाए गए और और इसके नीचे जोड़ी में मेंबरशिप के 1100 और 1500 रुपए लिखे पाए गए। मोबाइल फोन पर चल रहे गूगल पे और फोन पे पर अलग अलग मोबाइल नंबरों से अलग अलग अमाउंट में ट्रांजेक्शन होनी पाई गई। बरामद मोबाइल फोन को कब्जा पुलिस लेकर आरोपी सचिन के खिलाफ थाना सिविल लाइन में आईटी एक्ट व जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks