नारनौंद की अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर
Narnaund News : Bulldozer running on illegal colonies of Narnaund
भू-माफिया धड़ल्ले से काट रहा था अवैध कालोनियां
तहलका न्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़।
नगर योजनाकार विभाग हिसार की टीम ने नारनौंद के औरंग शाहपुर और भैणी अमीरपुर में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाकर दर्जनों दुकानों को तोड़ दिया। बता दें कि कस्बे में पिछले काफी समय से अवैध कॉलोनियों की बाढ़ सी आई हुई है और प्रशासन के अधिकारी आंख बंद करके सारा नजारा देख रहे हैं। किसी भी कॉलोनाइजर के पास कोई लाइसेंस नहीं है। उसके बावजूद भी दर्जनों अवैध कॉलोनियां धड़ल्ले से काटी जा चुकी हैं।
सीएम विंडो की शिकायत पर प्रशासन के अधिकारी कुछ हरकत में आए। नगर योजनाकार विभाग की तरफ से पेट्रोल पंप के पास दो अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चला कर उनको तोड़ा गया । माजरा प्याऊ के पास भी आईटीआई के सामने एक अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चला।
जिला योजनाकार अधिकारी गुंजन वर्मा ने बताया कि जिन लोगों की अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाया गया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी और मेरी लोगों से अपील है कि वह जिस भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदें। हमारे कार्यालय में आकर उसका पूरा रिकॉर्ड चैक कर सकते हैं। एनडीसी लेकर ही प्लॉट को खरीदें । अवैध कॉलोनियों में प्लाट खरीदने से बचें।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks