हिसार पुलिस को राजस्थान में मिली बड़ी कामयाबी, मोस्टवांटेड बदमाश को किया गिरफ्तार
Hisar Latest news : Hisar police got big success in Rajasthan, arrested most wanted criminal
STF युनिट हिसार ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करी के मामले में 10,000/- रुपये के ईनामी मोस्टवांटेड बदमाश को किया काबु
तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़।
हिसार पुलिस नशे के कारोबार पर प्रहार करते हुए अंतर राज्य नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की। हिसार पुलि स द्वारा पकड़ा गया ₹10000 का इनामी बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में अनेक मामले दर्ज हैं। इस मोस्टवांटेड बदमाश की तलाश दिल्ली राजस्थान हरियाणा पंजाब सहित अनेक राज्यों की पुलिस खाक छान रही थी। लेकिन हिसार एसटीएफ टीम ने फतेहाबाद शहर थाना में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया है।
दिनांक 28.07.2023 को जयवीर सिंह (HPS), पुलिस अधीक्षक, STF हिसार व प्रीत पाल (HPS) उप पुलिस अधीक्षक STF, हिसार के दिशा-निर्देशानुसार SI विवेक कुमार, प्रभारी STF युनिट हिसार के नेतृत्व में दिनांक 28.07.2023 को अंतर्राज्यीय (राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली) नशा तस्करी के मामले में 10,000/- रुपये के ईनामी मोस्टवांटेड बदमाश हुसैन अली पुत्र बहार अली वासी वार्ड न. 5, खुन्जा, हनुमानगढ, को मुकदमा संख्या 276 दिनांक:- 23.05.2023, U/S 21(C)61/85 NDPS Act थाना शहर फतेहाबाद में, जयपुर (राज.) से गिरफ्तार किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस आरोपित को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड प्राप्त करेगी। साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य संदिग्ध व्यक्तियो के बारे में पुछताछ की जाएगी। जोकि मोस्टवांटेड ईनामी बदमाश के खिलाफ दर्ज अन्य राज्य राजस्थान में अभियोगो का विवरण इस प्रकार से है-
1. FIR No. 21 Dated 06.02.2022 U/s 8/21, 29, 61, 85 NDPS Act PS तलवाडा जिला हनुमानगढ (राज.)
2. FIR No. 97 Dated 05.02.2022 U/s 8/21, 29, 61, 85 NDPS Act PS हनुमानगढ जंक्शन (राज.)
3. FIR No. 319 Dated 27.05.2018 U/s 379, 427 IPC PS हनुमानगढ जंक्शन (राज.)
4. FIR No. 120 Dated 15.07.2017 U/s 307, 354, 323, 325, 326, 147, 148, 149 IPC PS महिला हनुमानगढ (राज.)
टीम सदस्य :-
1. SI विवेक कुमार, प्रभारी STF युनिट हिसार
2. ASI संदीप कुमार 144/हांसी
3. Ct. अशोक कुमार 1246/जीन्द
4. Ct. शुभम कुमार 640/हांसी


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks