स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi news : मीडिया कर्मियों के लिए संयुक्त कार्यालय परिसर में स्थापित होगा मीडिया सेंटर: एसडीएम

 Hansi news : Media center will be set up in joint office premises for media personnel: SDM Mohit Maharana

एसडीएम मोहित महराणा ने किया संयुक्त कार्यालय परिसर का निरीक्षण दौरा



तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़ 


एसडीएम मोहित महराणा ने शुक्रवार को संयुक्त कार्यालय परिसर का निरीक्षण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई विभागों के कार्यालय में जाकर कर्मचारियों की उपस्थिति तथा साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।



   एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने कार्यालयों में साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें। साफ - सफाई के दौरान कार्यालयों से निकलने वाले कूड़ा करकट को संयुक्त कार्यालय परिसर में स्थापित कूड़ा दानों में डलवाना सुनिश्चित करें ताकि पूरा परिसर साफ एवं स्वच्छ नजर आए।

  इस दौरान एसडीएम ने कहा कि संयुक्त कार्यालय परिसर में मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए मीडिया सेंटर स्थापित करवाया जाएगा। इसके लिए एक कमरे की व्यवस्था कर दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |