स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले के गांव में करंट लगने से पिता की मौत, पुत्र बाल-बाल बचा

 Jind news Hindi : Father dies due to electrocution in village of Jind district, son narrowly escapes

खेत में ट्यूबवेल चलाते समय हादसा



तहलका न्यूज जींद।

जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव खेड़ा खेमावती में खेत में ट्यूबवेल चलाने के लिए गए पिता-पुत्र करंट की चपेट में आ गए। घटना में पिता की मौके पर मौत हो गई जबकि पुत्र बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।





पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप

मिली जानकारी के मुताबिक गांव खेड़ा खेमावती निवासी सतीश (42) अपने 16 वर्षीय बेटे विजय के साथ खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। सतीश के पास खुद की एक एकड़ जमीन है और दो एकड़ जमीन उसने ठेके पर ले रखी थी। विजय खेत में बने कमरे के समीप भिंडी तोड़ रहा था। सतीश जैसे ही ट्यूबवेल को चलाने के लिए बटन दबाने लगा तो उसे करंट लगा। जिसके कारण सतीश की चिल्लाने की आवाज निकली तो उसके बेटे को चीखने की आवाज सुनकर विजय अपने पिता को बचाने के लिए भागा।






 करंट का जोरदार झटका विजय को लगा और वह दूर जाकर गिर गया। जब दौबारा से उठकर सतीश को बटन से अलग कर संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। विजय ने मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |