हांसी में बेटी के साथ मां ने सिवानी फीडर में छलांग लगाई, तलाश जारी
Hansi news : Mother jumps into Siwani feeder with daughter in Hansi, search continues
पति से अनबन के चलते मायके में रह रही थी महिला
तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।
हांसी में शुक्रवार दोपहर बाद एक महिला ने अपनी बेटी के साथ सिवानी फीडर नहर में छलांग लगा दी। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो वह तुरंत नहर में कूदे और बेटी को तो बचा लिया परंतु पानी के तेज बहाव के कारण महिला नहर में बह गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में बैठी महिला की तलाश शुरू कर दी।
किसानों ने बेटी को बचाया, मां पानी के तेज बहाव में बही
देपल रोड़ स्थित सिवानी फीडर नहर पर बने भगाना पुल से एक महिला ने एक बच्ची को साथ लेकर नहर में छलांग लगा दी। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब यह सब देखा तो वह तुरंत नहर पर पहुंचे और बचाने के लिए उन्होंने भी नहर में छलांग लगा दी। किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद 8 वर्षीय वंशिका को तो बचा लिया। लेकिन उसकी मां अंजू पानी के तेज बहाव में बह गई और किसान कड़ी मशक्कत के बाद भी उसे बचा नहीं पाए।
स्कूल से बेटी को साथ लेकर नहर पर पहुंची थी महिला
किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों को लेकर नहर पर पहुंची और 7 वर्षीय वंशिका से पूछताछ की तो महिला की पहचान गांव ढाणी पुरियां निवासी 28 वर्षीय अंजू के रूप में हुई। इससे पहले अंजू अपनी बेटी के स्कूल में पहुंची थी और उसे साथ लेकर भगाना नहर पुल पर पहुंच गई। अंजू ने ऐसा कदम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया है ये जांच का विषय बना हुआ है। क्योंकि मुंजू पिछले 7 सालों से अपने मायके में ही रह रही थी।
नौ साल पहले कलानौर में हुई थी शादी
गौरतलब है कि हांसी के नजदीकी गांव ढाणी पुर्जा पुलिया निवासी 28 वर्षीय अंजू की शादी रोहतक जिले के कलानौर निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति पत्नी में अनबन रहने लगी। शादी के करीब 1 साल बाद उन दोनों के घर एक बेटी ने जन्म लिया उसके बावजूद भी दोनों के विचार नहीं मिले और अंजू अपनी बेटी के साथ अपने मायके में रहने लगी।
अन्य ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks