स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में शराब पीकर बस चलाने के मामले में चालक निलंबित

 Jind news Hindi : Driver suspended for drunken driving in Jind

बस स्टैंड के पास बाल बाल बचे बाईक सवार 

तहलका न्यूज जींद, सुनील कोहाड़ 

ड्यूटी के दौरान शराब पीकर बस चलाने के मामले में चालक मनोज को निलंबित कर दिया गया है। जींद से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम के लिए चालक मनोज बस लेकर निकला था और ड्यूटी पर ही शराब पीए हुए था। बस स्टैंड से निकलते समय ही गेट के पास बाइक सवार बस की चपेट में आने से बच गया था।








चालक के शराब पीने की शिकायत यात्रियों ने परिचालक से की तो परिचालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस को बंद करवा दिया और चाबी अपने पास रख ली थी। इसके बाद बाद यात्रियों ने इसकी शिकायत डायल 112 पर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी और पुलिस चालक को थाने में लेकर गई थी। 






 चालक नशे की हालत में बोल रहा था कि वह ऐसे ही शराब पीकर पिछले 20 साल से बस चला रहा है। हादसा तो दूर उसकी बस के नीचे चींटी तक आकर नहीं मरी है। यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है, कोई हादसा नहीं होगा। जब गतौली के पास बस रुकी तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।यात्रियों का कहना था कि बस स्टैंड के पास तीन बाइक वाले बाल-बाल बच गए थे। अगर दुर्घटना होती हो शनिवार को जैसा हादसा बीबीपुर के पास हुआ है, वैसा ही हादसा बस स्टैंड के पास होता । 






डीआइ जसमेर खटकड़ ने कहा कि शराब पीने वाले चालक मनोज को निलंबित कर दिया है। कर्मचारियों को चाहिए कि वह ड्यूटी के दौरान किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन ना करें और ईमानदारी से ड्यूटी का निर्वहन करें, ताकि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी सके ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |