हरियाणा के कालेजों में द्वितीय व तृतीय वर्ष की बढ़ी फीस पोर्टल पर अपडेट, छात्रों में रोष
Increased fees of second and third year in colleges of Haryana, update on portal, fury among students
इस संकाय में फीस बढ़ी
संकाय पहले अब
बीकाम 2800 3270
बीए 2500 3017
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
डिग्री कालेजों में यूजी और पीजी में सेकेंड और तृतीय ईयर में दाखिले के लिए सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। जब विद्यार्थियों के लिए दाखिले के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करना शुरू किया तो पोर्टल पर बढ़ी हुई फीस अपडेट मिली। हर संकाय में 500 से 600 रुपये फीस की बढ़ोतरी मिली। यह देखकर विद्यार्थी भी हैरान रह गए। विद्यार्थी बोले कि सेकेंड और तृतीय ईयर में फीस कम होनी चाहिए। मगर फीस कम करने के बजाय बढ़ा दी इसका असर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर पड़ेगा। इससे आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
बढ़ी फीस का इनसो ने किया विरोध
जानकारी के अनुसार जिले के अधिकांश कालेज जीजेयू के अंतर्गत आते है। इस बार विवि प्रशासन की ओर से फीस में बढ़ोतरी की गई है। कुछ दिन पहले कालेज प्रशासन को भी अवगत कराया था। अब कालेजों ने यह फीस पोर्टल पर अपडेट कर दी है। इस वजह से विद्यार्थियों को आवेदन के समय पोर्टल पर बढ़ी हुई फीस दर्शा जा रही हैं। इससे विद्यार्थियों में रोष है। सूत्रों की मानें तो विश्वविद्यालय ने एग्जाम फीस एलुमिनाई फीस, पंजीकरण फीस, एनएसएस फीस, एनसीसी फीस में बढ़ोतरी की है। किसी को 100 रुपये तो किसी की 200 रुपये फीस बढ़ाई है। कुछ कालेजों में पोर्टल भी सही से नहीं चल पा रहा था।
जिला अध्यक्ष उर्वशी अरोड़ा ने बताया कि इस तरह बढ़ती हुई फीस का इनसो हिसार विरोध करती है। यूनिवर्सिटी अपने फायदे के बारे में सोचती है न कि विद्यार्थियों के बारे में। कालेज में हर वर्ग के विद्यार्थी होते है, जिनमें से कुछ छात्रों के परिवारवालों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं होती। बढ़ती फीस के कारण उन पर भी दबाव आ जाता है। ऐसे में वह महंगी फीस को कैसे भर पाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks