33 केवीए सब स्टेशन में फाल्ट, 36 घंटे से बिजली गुल, लोग परेशान
Haryana Sonipat news : Fault in 33 KVA sub station, power failure for 36 hours, people upset
तहलका न्यूज गन्नौर ।
भोगीपुर पावर हाऊस को 33 के वी बिजली आपूर्ति लाइन में फाल्ट आने से करीब आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 36 घंटे से बंद है। बिजली आपूर्ति बंद रहने का कारण गांव राजलू गढ़ी में बड़े पुल के पास 33 केवी बिजली आपूर्ति लाईन के लिए लगाई गई बिजली की बड़ी केवल के पास बरसात के पानी का भारी जलभराव के चलते बक्शा फट गया। जिस कारण रविवार की दोपहर से सोमवार की शाम को समाचार लिखे जाने तक भोगीपुर पावर हाऊस की स्पलाई बंद पड़ी थी। बिजली आपूर्ति चालू करने का कारण पुल के पास बड़ी केवल का बरसात के पानी का भारी जलभराव के कारण बक्शा बदलना मुश्किल हो गया। करीब 36 घंटे से बिजली आपूर्ति न होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए भी तरसना पड़ रहा है। लोगों ने जरनेटर के सहारे पेयजल का काम चलाया। इसके अलावा सोमवार को दोपहर बाद हुई बरसात के पानी को भरकर पशुओं को पिलाने व अन्य कार्य में प्रयोग किया।
राजलू गढ़ी में पुल के पास बिजली लाइन क्रासिंग केबल बरसाती पानी में डूबने से बक्सा फटा
ग्रामीण दिनभर बिजली के आने का इंतजार करते रहे। लेकिन बिजली सोमवार को भी पूरा दिन नही आई। ग्रामीण सुरेन्द्र, सतबीर ने बताया कि बिजली न आने के कारण पशुओं के लिए चारा कटाई की भी दिक्कत आई। पानी की जमाव होता है। पिछल्ला रिकार्ड देखा जाए तो केवल को भी बदलना पड़ता है। जिस कारण लाखों रुपए का विभाग को नुकसान और ग्रामीणों को परेशानी होती है। लेकिन बिजली विभाग स्थाई समाधान नहीं कर रहा है।
स्थाई समाधान करे विभाग
ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे लाईन क्रास करने के लिए जो बिजली की बड़ी केवल दबाई गई है। जब भी तेज बरसात होती है तो हर बार बिजली के केवल के बक्शे के फटने की समस्या आती है। क्योंकि जिस जगह से बिजली की केवल को रेलवे लाइन के नीचे से गुजारा गया है। वहां दोनो तरफ बरसात के
चटिया के पावर हाउस से सप्लाई जोड़ी जा रही
बिजली विभाग के ग्रामीण कार्यालय के एसडीओ ने बताया कि अस्थाई रूप से चटिया के पावर हाऊस से भोगीपूर पावर हाऊस की सप्लाई जोड़ने में लगे है ताकि गांवो में बिजली से संबंधित कामों में लोगों को परेशानी न आए। एसडीओ ने बताया कि रेलवे लाईन क्रासिंग के लिए लगाई 33 केवी बिजली केवल का बव शा नहीं बदला जा सका। वहां भारी मात्रा में बरसात का पानी भरा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks