स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हादसे में युवक की मौत पांच किमी तक घसीटा शव, मृतक की नहीं हुई पहचान।

 Haryana Sonipat news : Youth died in accident, body dragged for five km

बहालगढ़ चौक पर हुए सड़क हादसे में गई थी युवक की जान


तहलका न्यूज सोनीपत ।


नेशनल हाईवे- 44 पर हादसे के बाद दर्दनाक मामला सामने आया है। सड़क हादसे में असमय काल का ग्रास बने युवक का शव एक अन्य वाहन में फंस गया और वह वाहन चालक उसे पांच किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। पुलिस और शव की सूचना देने वाले राहगीर ने गाड़ी को रुकवा कर शव को बरामद किया। हादसा बहालगढ़ चौक पर हुआ था व शव बीसवां मील चौक से बरामद किया गया। अभी तक शव ही पहचान नहीं हो पाई है।








दिल्ली निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि सोमवार रात में वह कार में शिमला से दिल्ली आ रहे थे। सुबह बहालगढ़ चौक पर फ्लाईओवर के पास एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। जिसकी सूचना उसने ट्रैफिक बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। पुलिस कर्मी के कहने पर वह लास्टिक का बेरीकेड लेकर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान युवक का शव एक गाड़ी में फंस गया और उसके साथ घिसटने लगा। उन्होंने उसका पीछा किया बीसवां मील चौक के पास गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसको उठवाया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |