HSSC Cet Result 2023 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग रिवाइज करेगा लगभग 13000 उम्मीदवारों का सीईटी रिजल्ट
Tehalka News चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने लगभग 13000 उम्मीदवारों का सीईटी रिजल्ट संशोधित करने का फैसला किया है। अब तक और आयोग के पास लगातार शिकायतें जा रही थी। आयोग ने पहले दिन ही खामियां ठीक करने का फिसला किया था। अब आयोग ने ये खामियां लगभग ठीक कर ली हैं। एक-दो दिन और लगेगा। उसके बाद इन उम्मीदवारों का संशोधित रिजल्ट सार्वजनिक कर दिया जाएगा। सीईटी का विस्तृत रिजल्ट घोषित होने के बाद ज्यादातर शिकायतें थी कि एक्ससर्विसमैन (ईएसएम) और जनरल कैटेगरी दोनों दिखाई दे रही है। इकोनॉमिक वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) होने के बावजूद अंक नहीं मिले हैं।
फादरलेस होने के बावजूद अंक नहीं जुड़े है, विधवा के अंक नहीं मिले हैं, एससी, बीसीए और बोसीबी कैटेगरी और इंडब्ल्यूएस कैटेगरी दिखाई हुई है। कुछ उम्मीदवारों ने अनुभव के अंक गलत लिए हुए हैं। यह भी शिकायत आई थी कि जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को 47.5 अंक से कम होने के बावजूद उसे सीईटी में पास दिखाया हुआ आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने सोमवार को अब तक न्यूज को बताया कि आयोग ने उम्मीदवारों की तरफ से आई सभी शिकायतों, खामियों का संज्ञान लिया और उन्हें ठीक करने का फैसला किया। तीन दिन से दुरुस्त करने का काम चल रहा है। उम्मीद है कि दो-तीन दिन में ऐसे लगभग 13000 उम्मीदवारों का संशोधित सीईटी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
फादरलेस के 2812 उम्मीदवारों ने अंक छोड़े मगर रिजल्ट में जुड़े रहे
आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि 28-12 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्होंने फादरलेस कैटेगरी में अंक छोड़ने के लिए पोर्टल पर आवेदन किया था मगर तकनीकीकरण से मै अक रिजल्ट से नहीं हटे। अब इनके अंक हटा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विधवा कैटेगरी में सात उम्मीदवार हैं, जिन्होंने अफ छोड़े मगर ये अक जुड़े रहे। अब डाटा अपडेट हो गया है और ये अंक हटने के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks