स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Haryana police : यातायात नियमो के बारे में जागरुक करने के लिए पुलिस विभाग कराएगा परीक्षा

  Haryana Police : department will conduct exam to create awareness about traffic rules

यातायात को लेकर जुलाई माह में होगी ब्लॉक स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता। 


  तहलका न्यूज हरियाणा, सुनील कोहाड़  :   पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक यातायात व हाईवे हरियाणा करनाल के दिशा निर्देशानुसार सभी जिलों में यातायात को लेकर स्कूल स्तरीय सडक सुरक्षा क्विज कम्पीटीशन करवाया जाएगा। 







जुलाई माह में इस क्विज कम्पीटीशन की स्कूल स्तरीय परीक्षा करवाई जाऐगी। यह परीक्षा तीन लेवल की होगी। पहले लेवल मे कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विधार्थी, लेवल 2 में कक्षा 6 से 8 तथा लेवल 3 मे कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक के विधार्थी भाग ले सकेंगे। यह प्रतियोगिता 4 स्तर ब्लॉक स्तर, उप मण्डल स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर की होगी, ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को उप मण्डल स्तर की प्रतियोगिता मे भाग लेने का मौका मिलेगा। उप मण्डल स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रो को जिला स्तरीय प्रतियोगता मे भेजा जाऐगा। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रो को राज्य स्तर की प्रतियोगिता मे भाग लेने का मौका मिलेगा। सभी स्तर की प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय तथा तृतीया आने वाले विधार्थियो को पुरस्कृत किया जाऐगा। 









बच्चो मे शुरुआत से ही यातायात के नियमो के प्रति जागरूक करना ही मुख्य उदेश्य: पुलिस अधीक्षक

              पुलिस अधीक्षक हांसी मकसूद अहमद  ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मकसद विधार्थियों को शुरुआत से ही यातायात नियमो के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिये प्रेरित करना है। बचपन मे सीखा हुआ सबक जिन्दगीभर याद रहता है  ।






और इसी मकसद से पुलिस विभाग द्बारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय  ने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक हाईवे एवं यातायात हरियाणा करनाल के आदेशानुसार जुलाई माह मे यह प्रतियोगिता करवाई जाऐगी।  पुलिस विभाग द्बारा इस बारे मे  सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |