Haryana Weather Alert: : हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में मॉनसून ने दे दी दस्तक
Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में होगी हल्की से तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हरियाणा के कई इलाकों में अभी तक बारिश नहीं हुई है
Haryana Weather Alert : हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि हरियाणा के कई इलाकों में अभी तक बारिश नहीं हुई है जिस वजह से लोगों को काफी तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 10 जिलों में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की तरफ से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हल्की से तेज बारिश, अंधड़ की संभावना जताई जा रही है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के वैज्ञानिक एके सिंह के अनुसार, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब गर्मी से राहत देने वाली ये बारिश तमाम लोगों के लिए आफत भी साबित भी सकती है. साथ ही बताया कि हरियाणा के कई हिस्सों में भारी, तो कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत को लेकर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में अत्यधिक बारिश की संभावना है. इस दौरान 40- 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। ऑरेंज अलर्ट के कारण मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो तभी अपने घरों से तभी बाहर निकलें जब बेहद जरुरी काम हो।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks