स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Jind News Hindi : जुलाना रैली रही फ्लॉप, मंच से डिप्टी सी. एम. ने बोला झूठ : ढुल

Jind News Hindi : Julana rally flop, Deputy CM lied from stage: Dhull


ढुल ने कहा, रैली से जजपा की साख गिरी, झूठ की पोल खुली


तहलका न्यूज जींद, सुनील कोहाड़ : जुलाना के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परमेंद्र ढुल ने कहा कि रविवार को जुलाना में जजपा की रैली भीड़ के मामले में पूरी तरह से फ्लॉप रही। इस रैली के मंच से डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला ने केवल झूठी घोषणाएं की। जुलाना में बाढ़ रोकथाम और सड़क निर्माण के जो काम उन्होंने 10 साल जुलाना से विधायक रहते सरकार पर दबाव बनाकर करवाए थे, उनका झूठा श्रेय लेने का प्रयास दुष्यंत चौटाला करते नजर आए। उन्होंने कहा कि डिप्टी सी.एम. और उनकी पार्टी के चौधरी देवीलाल के आदर्शों से कोई लेना देना नहीं है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता एवं जुलाना से पूर्व विधायक प्रमेंद्र ढुल ने कहा कि जजपा ने सोनीपत संसदीय क्षेत्र की जो नव संकल्प रैली की, उसमें सोनीपत संसदीय क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों से 5000 लोग भी नहीं पहुंचे। भीड़ के मामले में रैली फ्लॉप साबित रही और इससे जजपा की पोल खुल गई।







डिप्टी सी. एम. ने रैली के मंच से कहा कि जुलाना में सड़कों के निर्माण पर 300 करोड़ खर्च हुए हैं। सच्चाई यह है कि एक भी नई सड़क वर्तमान गठबंधन सरकार के शासन में नहीं बनी है। वह 2009 से 2019 तक जब जुलाना के विधायक रहे, तब उन्होंने जुलाना के लिए बाढ़ रोकथाम तथा पेयजल के लिए कलस्टर परियोजना मंजूर करवाई थी। इन्हीं पर काम हुआ है। इसका श्रेय दुष्यंत चौटाला नहीं ले सकते। डिप्टी सी. एम. श्वेत पत्र जारी कर बताएं कि हरियाणा में कितने नए उद्योग उनके डिप्टी सी. एम. रहते लगे हैं। जो दुष्यंत चौटाला यह कहते थे कि के.एम.पी. का नाम पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के नाम पर देवीलाल एक्सप्रैस-वे रखा जाएगा, उन्होंने डिप्टी सी.एम. बनने के बाद इसे याद तक नहीं किया।


HSSC cet exam result : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग रिवाइज करेगा लगभग 13000 उम्मीदवारों का सीईटी रिजल्ट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी पदों की लिखित परीक्षा में बुलाएगा चार गुना से ज्यादा उम्मीदवार     


 HSSC Cet Test : हरियाणा सरकार अगले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में कर सकती है संशोधन .... 



                                    




पूर्व विधायक ने कहा कि जजपा ने युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। आज युवाओं को रोजगार की जगह शराब दे रहे हैं। पत्रकार सम्मेलन में ओमप्रकाश ढांडा, जगबीर ढिगाना, दलबीर रेढू, कुलबीर मलिक, धर्मराज शर्मा आदि मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |