Haryana news latest update : पैक्स केंद्रों पर मिलेगी पैट्रोल, डीजल व गैस जैसी मूलभूत सुविधाएं
Haryana news latest update : Basic facilities like petrol, diesel and gas will be available at Pacs centers
तहलका न्यूज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'सरकार से समृद्धि' की परिकल्पना को साकार करने के लिए गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय ने सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से जीवंत बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की कई पहल की हैं। आने वाले समय में पैक्स केंद्रों पर पैट्रोल, डीजल व गैस जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
पैक्सों को एल. पी. जी. गैस वितरण व पैट्रोल व डीजल के रिटेल आऊटलैट
सहकारिता मंत्रालय द्वारा 'सहकार से स्थापित करने के लिए पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सभी संबंधित समृद्धि' के तहत सहकारी समितियों अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। सभी पैक्सों को उर्वरक वितरण केन्द्र के रूप में प्रधानमंत्री किसान स्मृद्धि केन्द्र स्थापित करने व कीटनाशकों के छिड़काव के लिए ड्रोन उधमी व ड्रोन प्रशिक्षण दिलाने की पहल की गई है। सहकारी समितियों के ऊपर आयकर पर लगने वाले अधिभार को 12 से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है ताकि सदस्यों को अधिक लाभ प्राप्त हो सकें।
1 जुलाई को 17वां सहकारिता सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। मुख्यातिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने सहकारी बन्धुओं व सहकारी किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं व नई योजनाओं के बारे में बताया गया। मौजूदा 85 हजार पैक्स को 3 साल तक हर गांव में पैक्स शुरू करने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम के दौरान नव गठित सहकारिता मंत्रालय के मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में बताया कि सभी क्रियात्मक 63 हजार पैक्सों को एकल राष्ट्रीय साफ्टवेयर नेटर्वक के माध्यम से नाबार्ड से जोड़ा जा रहा है।
सहकारी समितियां भिवानी की सहायक रजिस्ट्रार सुनीता ढाका ने बताया कि सहकारिता मंत्रालय द्वारा 45 प्रमुख पहल की हैं। उन्होंने बताया कि नई पहल के तहत हर गांव में डेयरी, मत्स्य सहकारी समितियां गठित करने का लक्ष्य रखा है। हर पैक्स को कॉमन सेवा केन्द्र के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। पैक्सों के माध्यम से 1100 एफ.पी.ओ. गठन करने का निर्णय लिया है ताकि किसानों को उपज का उचित मूल्य मिल सकें।
HSSC cet exam result : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग रिवाइज करेगा लगभग 13000 उम्मीदवारों का सीईटी रिजल्ट
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी पदों की लिखित परीक्षा में बुलाएगा चार गुना से ज्यादा उम्मीदवार
HSSC Cet Test : हरियाणा सरकार अगले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में कर सकती है संशोधन ....

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks