स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi News : नारनौंद क्षेत्र के गांव में भिड़े 2 पक्ष, पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

Hansi News : 2 parties clashed in village of Narnaund area, case filed against husband and wife



समुदाय की पुष्टि का आइकॉन

तहलका न्यूज नारनौंद,  सुनील कोहाड़ : 

नारनौंद क्षेत्र के गांव उगालन में एक ट्रैक्टर चालक व बाइक चालक के बीच विवाद हो गया। इसमें दोनों तरफ से एक-एक लोग घायल हो गए। बास पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव उगालन निवासी नरेन्द्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेती बाडी का काम करता है। एक जुलाई को सुबह करीब 11 बजे वह और उसकी पत्नी नीलम अपना ट्रैक्टर लेकर खेत में जा रहे थे। रास्ते में उसके गांव का राजबीर व उसकी पत्नी बाइक पर आ रहे थे तो उन्होंने अपनी बाइक को उसके ट्रैक्टर के आगे अड़ा दिया।







जब वह अपना ट्रैक्टर बन्द करने लगा तो राजबीर ने बाइक से नीचे उतरकर उसके बाएं कंधे पर चाकू मारा। जब उसकी पत्नी नीलम ट्रैक्टर से नीचे उतरने लगी तो उसको भी राजबीर ने धक्का मारा और वहां से अपनी पत्नी मुकेश सहित बाइक लेकर फरार हो गया। जिसके बाद उसको इलाज के लिए नारनौंद के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने राजवीर व उसकी पत्नी मुकेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






उगालन निवासी मुकेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि एक जुलाई को सुबह करीब 11 बजे वह और उसका पति राजबीर बाइक पर नारनौंद में किसी काम से जाने के लिए निकले थे। जब वो रास्ते में पहुंचे तो सामने से नरेन्द्र व नीलम अपना ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे। नरेन्द्र नें उनकी बाइक के आगे ट्रैक्टर अड़ा दिया। जिसके बाद उनको जाति सूचक अपशब्द कहे और ट्रैक्टर से लोहे की रॉड लेकर उन दोनों के साथ मारपीट की। उसकी पत्नी नीलम ने भी उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद वो दोनों ट्रैक्टर लेकर वहां से चले गए। जिसके बाद परिजनों उनको इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में ले गए, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने नरेंद्र व उसकी पत्नी नीलम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



HSSC cet exam result : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग रिवाइज करेगा लगभग 13000 उम्मीदवारों का सीईटी रिजल्ट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी पदों की लिखित परीक्षा में बुलाएगा चार गुना से ज्यादा उम्मीदवार     


 HSSC Cet Test : हरियाणा सरकार अगले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में कर सकती है संशोधन .... 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |