स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi News : हांसी में युवकों के साथ मारपीट कर गाड़ी तोड़ी, 2 पर केस दर्ज

Hansi News : Hansi car broken after fighting with youth, case registered against 2





तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़ : गांव सिसाय कालीरावण के बस स्टैंड पर 2 युवकों के साथ मारपीट कर गाड़ी तोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 2 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरवाना के पतराम नगर निवासी विकास उर्फविक्की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने राजस्थान मे चिड़ावा शहर मे बर्तनों की फैक्टरी लगा रखी है। वह और उसके पिता दोनों सिसाय बोलन में अपनी बुआ राजबाला के घर पर आए हुए थे । रात्रि को वह और उसकी बुआ का लडका अमित के साथ गाड़ी में सवार होकर किसी काम से सिसाय कालीरावण बस स्टैंड की तरफ गए हुए थे। उसी दौरान एक बाइक पर विनोद उर्फ रलदु व राजबीर उर्फ राजा उनके पीछे से आए और गाड़ी रुकवाकर रॉड से गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।





दोनों बचने के लिए गाड़ी से नीचे उतरे तो उन्होंने डंडों व रॉड से उन दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अत्यधिक चोटों के कारण वह दोनों बेहोश हो गए और जब उनको होश आया तो हिसार के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मारपीट के दौरान उसका पर्स व सोने की चैन भी वहीं पर वहीं गिर गई । हांसी सदर पुलिस ने विकास उर्फ विक्की के बयान पर विनोद उर्फ रलदु व राजबीर उर्फराजा के खिलाफकेस दर्ज कर लिया है।


HSSC cet exam result : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग रिवाइज करेगा लगभग 13000 उम्मीदवारों का सीईटी रिजल्ट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी पदों की लिखित परीक्षा में बुलाएगा चार गुना से ज्यादा उम्मीदवार     


 HSSC Cet Test : हरियाणा सरकार अगले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में कर सकती है संशोधन .... 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |