स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में तीन अवैध पिस्तौल सहित ई रिक्शा सवार दो युवक काबू

 Hisar news latest: Two e-rickshaw riders arrested with three illegal pistols in Hisar


तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।

      हिसार पुलिस की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने राजगढ़ बायपास शाहपुर लुदास रोड कट के पास से ई रिक्शा सवार दो युवकों को 3 अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

   



 उप निरीक्षक नर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि दो युवक ई रिक्शा में राजगढ़ बायपास के पास अवैध हथियारों सहित खड़े है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पर पहुंची तो दो युवक ई रिक्शा सहित रोड के साइड में खड़े दिखाई दिए। 





सामने पुलिस टीम को देख ड्राइवर सीट पर बैठे युवक ने ई रिक्शा स्टार्ट कर चलने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने उन्हें काबू कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम सेक्टर 33 हिसार निवासी संदीप उर्फ झुचु और किरतान निवासी रविंद्र उर्फ रिंकू बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर संदीप उर्फ झुचू के कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल   (.30 और .32 बोर) मैगजीन सहित और रविंद्र  उर्फ रिंकू से एक अवैध पिस्तौल .32 बोर बरामद हुआ। बरामद अवैध पिस्तौल व ई रिक्शा को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त संदीप उर्फ झुचू  और रविंद्र उर्फ रिंकू के खिलाफ थाना सदर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।





    पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी संदीप उर्फ झुचू ने ये दो अवैध पिस्तौल किरतान निवासी  रविंद्र उर्फ रिंकू और रोहतास उर्फ घोलू से 70 हजार रुपए में  लिए थे। रविंद्र उर्फ रिंकू ये अवैध हथियार भट्टू निवासी नरेंद्र और किरतान निवासी रोहतास के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से लेकर आया था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |