हिसार पुलिस ने हत्या मामले में एक को किया गिरफ्तार
Hisar latest news : Hisar police arrested one in the murder case
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
हरियाणा के हिसार जिले के गांव में युवक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए बालसमंद पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
बालसमंद चौकी पुलिस ने गांव धीरनवास निवासी सुनील का अपहरण कर हत्या मामले में एक ओर आरोपी गांव धीरनवास निवासी साहिल उर्फ सागर को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 148/149/323/341/365/307/506/302/201 के तहत अंकित अभियोग संख्या 808 दिनाक 22.07.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी साहिल उर्फ सागर ने अपने साथियों सहित 21.07.2023 की रात्रि को पुरानी रंजिश के चलते अपने दोस्तो अजीत उर्फ जीतू, सुभाष, सरवन, संजय व अन्य के साथ मृतक सुनील का अपहरण कर उसे गंभीर चोटें मारी थी। जिस कारण उसकी मृत्यु गई। मर्तक सुनील और आरोपी अजीत और जीतू की पहले आपस में दोस्ती थी और बाद में किसी बात पर इनकी अनबन हो गई । इसी रंजिश में अजित उर्फ जीतू ने साहिल उर्फ सागर व अन्य के साथ सुनील पर जानलेवा हमला कर उसे चोटे मारी। आरोपी साहिल उर्फ सागर को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर आगामी कार्रवाई हेतु 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
गौरतलब है कि गांव धीरनवास निवासी सुनील अपने दोस्त सुमित वह वादों के साथ रात के समय शराब के ठेके पर बैठा हुआ था इसी दौरान गांव के ही अजीत उर्फ जीतू अपने साथियों के साथ फोटो व मुस्लिमों पर सवार होकर वहां पर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया था। सुमित उर्फ बादल अपनी जान बचाते हुए उनके चंगुल से भाग निकलने में कामयाब हो गया था लेकिन सुनील उनके चरणों में फंस गया और वह उसका अपहरण करके भाग गए थे।
इस मामले में थाना सदर हिसार में गांव धीरनवास निवासी सुमित उर्फ बादल की शिकायत पर आठ नामजद व अन्य लोगों पर हत्या प्रयास, मारपीट, धमकी, हत्या, अपहरण व शव खुर्द-बुर्द करने के आरोप में अभियोग अंकित किया गया था।
अपहरण कर दुष्कर्म व हत्या प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
थाना आजाद नगर पुलिस ने अपहरण कर दुष्कर्म व हत्या प्रयास मामले में एक आरोपी गंगवा हिसार निवासी राजेश उर्फ घोलु को थाना आजाद नगर में आईपीसी की धारा 366/376/307/323 के तहत अंकित अभियोग संख्या 563 दिनाक 26.07.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
एएसआई सुमन ने बताया कि थाना आजाद नगर में जिले के एक गांव में रहने वाली छात्रा ने आरोपी राजेश के खिलाफ अगवा करने, दुष्कर्म करने, गला दबाकर मारने की कोशिश करने और नहर में गिराने का आरोप लगा शिकायत दी थी। दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी राजेश उर्फ घोलु को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks