दोस्तों से मिलने आए युवक की पीट पीट कर हत्या
Haryana murder news today : young man who came to meet friends was beaten to death
शव के पास मिली बीयर की खाली बोतलें, आरोपी मौके से फरार
तहलका न्यूज चरखी दादरी।
चरखी दादरी जिले के गांव गांव झींझर के खेतों में बने मुर्गा फार्म पर कुछ युवकों ने शराब के नशे में मिलने आए अपने ही दोस्त की पीट पीट कर हत्या कर दी। शव के पास से बीयर की खाली बोतलें पड़ी हुई पाई गई हैं। वहीं मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर एक नामजद युवक सहित अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
गांव झींझर के मुर्गा फार्म पर शराब पीते समय दिनेश व संदीप में हुई कहासुनी
झज्जर जिले के गांव रणखंडा निवासी दिनेश अपने दोस्त झींझर निवासी संदीप से मिलने आया था। वह शुक्रवार देर शाम संदीप के साथ खेतों में बने मुर्गा फार्म पर चला गया। बताया जाता है कि यहां संदीप के साथ दिनेश व अन्य कुछ युवकों ने शराब व बीयर का सेवन किया। नशे में दिनेश व संदीप की आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद संदीप व उसके साथियों ने पीट-पीटकर उसके भाई दिनेश की हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मृतक के छोटे भाई उमेश ने बताया कि दिनेश की गांव झींझर निवासी संदीप के साथ दोस्ती थी । शुक्रवार को दिनेश संदीप से मिलने झींझर आया था। संदीप पिछले कुछ दिनों से दिनेश के पास फोन कर रहा था। वह संदीप से मिलने के लिए तीन बजे घर से निकला था। उसके बाद देर शाम तक घर नहीं आया, जब उन्होंने दिनेश के नम्बर पर कॉल की तो फोन स्विच ऑफ मिला। उनके एक परिचित ने बताया कि दिनेश संदीप के साथ था । उमेश ने बताया कि जब देर रात तक दिनेश के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो वह उसे तलाशते हुए संदीप के मुर्गा फार्म पर पहुंचे, जहां पर दिनेश मृत अवस्था में पड़ा था।
हत्यारोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
सूचना मिलने के बाद बौंद कला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मृतक दिनेश के परिजनों ने पुलिस को संदीप व अन्य युवकों के खिलाफ हत्या की शिकायत दी है। पुलिस ने संदीप व कुछ अन्य युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सामान्य स्थल में भिजवाया। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि उमेश की शिकायत पर संदीप व कुछ अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी तथा पूछताछ में हत्या के कारणों का खुलासा होगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks