लिपिक आंदोलन : किस करवट बैठेगा ऊँट, एक अगस्त को होगा तय
Haryana ki taaja khabar: on which side the camel will sit, it will be decided on august 1
लम्बा खिंचता जा रहा लिपिक वर्ग का आंदोलन
तहलका न्यूज हिसार हरियाणा। संदीप सिंहमार
कलारिकल एसोसिएशन वेिलफेयर सोसाइटी के अनिश्चितकालीन आंदोलन ( clerk protest ) को 25 दिन हो गए हैं। अब तक ना तो हरियाणा सरकार इन क्लर्कों की मांग सुनने के लिए तैयार हैं और ना ही क्लर्क अपने आंदोलन को स्थगित कर रहे हैं। सरकार व क्लकों के बीच बेकसूर जनता पिस रही है, आमजन जब किसी भी कार्यालय में अपने काम के लिए जाते हैं तो अधिकतर क्लर्क धरने पर होने के कारण काम अटक जाते हैं। सीधे तौर पर आम जनता से जुड़े हुए मामलों का सरकार द्वारा जल्द से जल्द निपटान किया जाना चाहिए। यह निपटान चाहे किसी भी रूप में हो।
हालांकि इंदौर की वातालप के बाद हरियाणा सरकार यह स्पष्ट कर चुकी है कि वह क्लर्क को को किसी भी सूरत में 35400 का वेतनमान नहीं दे सकते दूसरी तरफ कलारिकल एसोसिएशन का कहना है कि उनका आंदोलन जब तक जारी रहेगा, तब तक हरियाणा सरकार उनकी मांगे नहीं मान लेती। अब हरियाणा सरकार ने क्लकों की इस हड़ताल पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए 1 अगस्त से काम करने लौटने वाले क्लकों का वेतन रोकने की बात कही है। अब देखना यह होगा कि 1 अगस्त के बाद क्लर्क अपने आंदोलन व मांग पर अड़े रहते हैं या फिर सरकार की इस चेतावनी के बाद काम पर लौट आएंगे। इस आंदोलन का भविष्य 1 अगस्त को तय हो जाएगा।
लिपिक का 19900 वेतनमान निर्धारित
धरने को सम्बोधित करते हुए जिला प्रधान जितेन्द्र श्योराण ने बताया कि सरकार द्वारा डायरी डिस्मैच और रिकार्डकीपिंग के कार्य के लिए एक लिपिक का 19900 वेतनमान निर्धारित किया हुआ है। आज हरियाणा प्रदेश डिजीटलाईजेशन में देश में प्रथम स्थान पर है। सरकार द्वारा अनेकों डिजीटल स्कीम शुरू की हुई है, उनको चलाने का कार्य लिपिक वर्ग कर रहा है। सभी तरह के ऑनलाइन कार्य के लिए हमारा 35400 बनता है।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश व पंजाब राज्य की सरकार तुलना कर रही है वहां 12 साल के बाद यह वेतनमान दिया जाता है। वार्षिक वृद्धि के लिए लिपिक को हार्टोन का एससीटीसी पेपर पास करना होता है जो बीसीए, एमसीए, एमएससी कम्प्यूटर के लेवल का होना है। उसके बाद 30 शब्द प्रति मिनट के हिसाब से टाईपिंग भी करनी होती है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द हमारी मांग को पूरा करना चाहिए। ताकि आम जनता की परेशानियों को दूर किया जा सके।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks