स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गड़बड़ी : गाड़ी के 50 लीटर टैंक में डाला 56 लीटर पेट्रोल

 Disturbance: 56 liters of petrol poured into the 50 liters tank of the vehicle

सैनिक फिलिंग स्टेशन ने किया हैरानीजनक कार्य 



तहलका न्यूज रामगढ़।‌‌

रामगढ़ के नजदीक लगते राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर सैनिक फिलिंग स्टेशन पर अभिलाष ने आरोप लगाया है कि मेरी क्रेटा गाड़ी के टैंक में 50 लीटर पेट्रोल आता है। जबकि सैनिक फिलिंग स्टेशन वालों ने मेरी गाड़ी में 56 लीटर पेट्रोल डाल दिया है। कंपनी द्वारा दावा किया गया कि उनके द्वारा बनाई गई गाड़ी में 50 लीटर की क्षमता वाली तेल की टंकी बनाई गई है। जबकि पेट्रोल पंप मालिक द्वारा टंकी में 56 लीटर तेल डालकर अपनी हैरानी वाला काम कर दिया। 





अभिलाष धीमान ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 7 पर रामगढ़ के नजदीक पंचकूला के सेक्टर 27 स्थित सैनिक फिलिंग स्टेशन से गत दिवस उन्होंने पेट्रोल डलवाया था। जब तेल डलवाया जा रहा था तो मैं यह देखकर हैरान रह गया कि गाड़ी कि टैंकी तो 50 लीटर से ज्यादा की नहीं है फिर 56 लीटर पेट्रोल कैसे डाल दिया गया।



 मैंने जब इस बारे पेट्रोल पंप मालिक कर्नल चमन लाल महिनिया से बात की तो उन्होंने कहा कि इस गाड़ी की टंकी में 62 लीटर तक तेल आ सकता है। उन्होंने मुझे 56 लीटर के हिसाब से बिल बना कर भी दे दिया। जबकि कंपनी का मानना है कि उनके द्वारा बनाई गई गाड़ी में ज्यादा से ज्यादा 54 लीटर तेल डाला जा सकता है। वो भी तब जब गाड़ी की टंकी पूरी तरह से खाली हो । अभिलाष धीमान ने बताया कि उनकी गाड़ी में पहले से ही 6-7 लीटर पेट्रोल था ऐसे में इतना तेल इस टंकी में कैसे आ सकता है। यह एक सोचनीय मुद्दा है। 




उन्होंने कंपनी तथा जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पेट्रोल पंप की जांच करवाई जाए, ताकि तेल उपभोक्ताओं को आर्थिक तौर पर कोई चपत न लग सके। पेट्रोल पंप मालिक ने कहा कर्नल चमनलाल महीनिया ने कहा कि क्रेटा गाड़ी में 50 लीटर का टैंक तो है पर उसमें 62 लीटर तक तेल आ सकता है। और हमारी मशीनों में कोई गड़बड़ी नहीं है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |