नंगथला गांव में हुए मर्डर मामले में आरोपी गिरफ्तार
Hisar news latest : Accused arrested in murder case in Nangthala village
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
थाना अग्रोहा पुलिस ने गांव नंगथला निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी की हत्या के मामले में एक ओर आरोपी अलीगढ़,उत्तरप्रदेश निवासी अरुण उर्फ सिन्नू को आईपीसी की धारा 147/148/149/302/307/452/384/506, आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 275 दिनाक 25.06.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने 24.06.2023 को सुरेश ढंढूर व साथियों सहित नंगथला निवासी जयप्रकाश को गोली मारी थी। वारदात के बाद आरोपी वहा से भाग गए और बीच रास्ते सुरेश के कहने पर तन्दुरी होटल पर गोलियां चलाई और धमकी दे आदमपुर स्टेशन गए। वहा से सिरसा और फिर जयपुर गए। उपरोक्त अभियोग पहले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने निम्न वारदाते ओर कबूली है :-
1. आरोपी में अपने साथियों सहित 06 मई को विष्णु कालोनी, बल्लभगढ़ के एक घर में घुसकर गोली मारने की कोशिश की थी व स्कूटी तोङी थी ।
2. आरोपी में अपने साथियों सहित 6 मई 2023 को सैक्टर 2 वल्लभगढ में एक आफिस के बाहर गाङी में गोली मारी थी।
3. दिनांक 11.06.2023 को आरोपी ने अपने साथियों सहित साऊथ बाईपास हिसार से एक जैन गाङी छिनी थी।
4. दिनांक 24 जून 2023 को आरोपी ने अपने साथियों सहित बरेटा में एक व्यक्ति को गोली मारी थी ।
5. 03 जुलाई 2023 को आरोपियों ने जयपुर में एक व्यक्ति को गोली मारी थी।
6. 09 जुलाई 2023 को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वल्लभगढ चावला कालोनी से एक मोटरसाईकिल छीनी थी ।
7. 9 जुलाई 2023 आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वल्लभगढ की सुभाष कालोनी से किरयाणा की दुकान में लुट की और एक व्यक्ति को गोली मारी थी ।
आरोपी को आगामी पूछताछ हेतु पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।
गौरतलब है कि थाना अग्रोहा में नंगथला निवासी सतपाल ने शिकायत दी कि मेरे दो लड़के राजकुमार और जयप्रकाश है। बड़ा लड़का सरपंच पद का उम्मीदवार था। उस दौरान इलेक्शन को लेकर बलवंत और उसके लडको के साथ हमारा झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश में 29.05.2023 को दो लड़के नवीन और कृष्ण हमारे घर आए और ढंडूर निवासी सुरेश का नाम लेकर एक लाख रुपए की डिमांड की और कहा कि बलवंत , अश्वनी और सुरेश भी आपका बलवंत के घर इंतजार कर रहे है। इलेक्शन की रंजिश में 24.06.2023 की रात्रि को सुरेश ढंडूर ने अपने साथियों सहित जयप्रकाश को गोलियां मारी। जिसे अग्रोहा मेडिकल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks