हिसार जिले में दो युवकों काबू, दो अवैध पिस्तौल व 7 जिंदा कारतूस बरामद
Hisar news latest : Two youths arrested, two illegal pistols and 7 live cartridges recovered in Hisar district
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
सीआईए हिसार पुलिस टीम ने रामपुरा मोहल्ला , हिसार से एक युवक को एक अवैध पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने लोडेड रिवॉल्वर सहित एक अन्य युवक को भी काबू किया है।
एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान रामपुरा मोहलाह में रेड स्क्वायर मार्केट की तरफ से आ रहे एक युवक को शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव कुलेरी निवासी वीरेंद्र बताया । नियमनुसार तलाशी लेने पर वीरेंद्र के कब्जे से एक लोडेड अवैध पिस्तौल .32 बोर बरामद हुआ। जिसकीअग्जीने खाली करने पर उसमे से 5 जिंदा कारतूस मिले। अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जींद कारतूस को कब्जा पुलिस लेकर वीरेंद्र के खिलाफ थाना एचटीएम में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
इसी के साथ ही हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने मंगाली गौशाला के पास से एक युवक को एक लोडेड अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। मुख्य सिपाही राममेहर ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान मंगाली गौशाला के पास मौजूद थी कि उसी समय मंगाली आकलन गांव की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया, वह पुलिस टीम को देख अचानक से वापस जाने लगा। जिसे पुलिस ने काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मंगाली आकलन निवासी करमबीर उर्फ कालू बताया ।
नियमनुसार तलाशी लेने पर करमबीर उर्फ कालू की पैंट की जेब से एक अवैध लोडेड पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध पिस्तौल को खाली करने पर उसमे से भी एक जिंदा कारतूस मिला। अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस को कब्जा पुलिस लेकर करमबीर उर्फ कालू के खिलाफ थाना आजाद नगर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks