स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 2017 के बाद पहली बार जेल से बाहर बनाएगा जन्मदिन, 30 दिन की पैरोल मिली

Dera chief Gurmeet Ram Rahim will make birthday out of jail for the first time since 2017, got 30 days parole

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 2017 के बाद पहली बार जेल से बाहर बनाएगा जन्मदिन, 30 दिन की पैरोल मिली

यूपी के बागपत आश्रम में रहेगा राम-रहीम, सातवीं बार मिली है पैरोल



तहलका न्यूज हिसार : सुनील कोहाड़। 

डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख संत गुरमीत राम-रहीम ( Dera Sacha Sauda Chief Sant Gurmeet Ram-Rahim Singh Insan ) करीब छ: सालों से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। छ: साल बाद डेरा प्रमुख राम रहीम अपना जन्मदिन (Birthday) जेल से बाहर मनाएंगे। वो हत्या और साधवी यौन शौषण के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है। वीरवार को डेरा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई और शाम पांच बजे वो सुनारिया की जेल से बाहर निकला। उसके बाद उनका काफिला यूपी के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। इस बार भी राम रहीम (Ram-Rahim) को सिरसा आने की अनुमति नहीं मिली। लेकिन सिरसा बाढ़ की चपेट में है और कयास लगाए जा रहे थे कि बाढ़ से बचाने के लिए सरकार डेरा प्रमुख को सिरसा आने की परमिशन दे सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 



मिली जानकारी के मुताबिक डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने पैरोल मांगी थी। प्रशासन ने उस पर कारवाई करते हुए उन्हें तीस दिनों की पैरोल को मंजूर कर लिया। हालांकि पैरोल के दौरान हर बार की तरह इस बार भी सिरसा आने की परमिशन मांगी गई थी। लेकिन प्रशासन ने उन्हें सिरसा आने की परमिशन नहीं दी। तो उन्हें यूपी के बागपत के बरनावा आश्रम में रहने की परमिशन दी गई। पिछली पैरोल के दौरान भी डेरा प्रमुख यूपी के बरनावा आश्रम में ही रहा है और वहां से ही ऑनलाईन गुरूकुल ( Online Gurukul ) के माध्यम से सत्संग किए हैं। उनके सत्संगों में उनके श्रृद्घालुओं का पहले की ही तरह तांता लगता है। पिछली पैरोल के दौरान जनवरी महीने में डेरे के दूसरे पातशाही परमपिता शाह सतनाम सिंह का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया था। क्योंकि उस दौरान भी डेरा प्रमुख राम रहीम को पैरोल मिली हुई थी और उन्होंने यूपी के बागपत के बरनावा आश्रम से ही ऑनलाईन ही 25 जनवरी के पावन भंडारे सत्संग किया था। इस सत्संग में करोड़ों की संख्या में डेरा प्रेमियों ने शिकरत की थी और अपने गुरू के बताए मार्ग पर चलने का प्रण किया था। साथ ही मानवता की सेवा में अग्रणी रहने का भी संकल्प लिया था। 




डेरा प्रमुख की पैरोल रही है विवादों में

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम को जब शुरूआत में 21 दिन की पैरोल मिली तो पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति व कई अन्य ने उनकी पैरोल को असंवैधानिक करार दिया था और कुछ ने तो इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। लेकिन हाईकोर्ट में सरकार ने अपना पक्ष रखा तो हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख संत गुुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की पैरोल को रूल के मुताबिक ही बताया था। 



एक दिन पहले हुई थी राम रहीम की वीडियो वायरल

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां को पैरोल मिलने से एक दिन पहले ही उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। जिसमें डेरा प्रमुख अपने श्रृद्घालुओं से कह रहे हैं कि बाढ़ पीडि़तों की पूरी निष्ठा के साथ मदद कर इंसानियत का फर्ज अदा किया जाए। इस वीडियो को लेकर भी बवाल हो गया था। कुछ लोगों ने इस वीडियो को लेकर सिरसा डेरे में फोन किया तो बताया गया कि ये वीडियो ताजी है। जबकि इस बारे में डेरा प्रवक्ता जितेन्द्र खुराना कह रहे हैं कि ये वीडियो पैरोल के दौरान असम बाढ़ पीडि़तों की मदद करने के लिए बनाई गई थी और वही अब किसी ने दौबारा से वायरल कर दी। 



शुक्रवार सुबह से ऑनलाईन दर्शन देंगे राम रहीम

डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां शुक्रवार सुबह की मजलिस के माध्यम से अपने भक्तों को ऑनलाईन दर्शन देंगे और प्रवचन देगें। इसके लिए डेरा प्रबंधक ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि देर रात बरवाना आश्रम पहुंचने पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम इंस्टाग्राम व अन्य सोशल साईट पर हनीप्रीत के साथ ऑनलाईन आ सकते हैं। इसके लिए उनके अनुयायी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिरकार छ: महीने बाद उन्हें उनके पूज्य गुरू जी के दर्शन हो पाएंगे। 



15 अगस्त को होगा सिरसा डेरे में भव्य कार्यक्रम

छ: साल बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम अपना जन्मदिन 15 अगस्त को जेल से बाहर मनाएंगे। हालांकि उनके भक्त उनके जन्मदिन को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन इस बार वो छ: साल बाद अपने पूज्य गुरू के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाएंगे। सूत्रों से पता चल रहा है कि इस दिन डेरे में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें करोड़ों की संख्या में डेरा समर्थक जुटेगें। 

जो खबर आपको पसंद आए उसको शेयर जरूर करें

दिन भर की ताजा खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |