HBSE हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं की डेट सीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी दसवीं व बारहवीं सहित डीएलएड की परिक्षाएं
HBSE Haryana board : Date seat of examinations released, from this day examinations of DLED including 10th and 12th will start
हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 26 और 10वीं व डीएलएड की 27 जुलाई से
तहलका न्यूज भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE board) के अध्यक्ष डॉ. बी.पी. यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने 12वीं कक्षा की एक विषय की एक दिवसीय ( exam ) परीक्षा 26 जुलाई को तथा 10वीं कक्षा एवं डीएलएड की परीक्षाएं 27 जुलाई से करवाए जाने का निर्णय लिया गया है। परीक्षाओं का संशोधित तिथि-पत्र हरियाण विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE board) की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन पर उपलब्ध है।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि Haryana state में गत दिनों भारी बारिश के चलते 20 व 21 जुलाई से आरंभ होने वाली जुलाई-2023 परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा की एक दिवसीय exam का आयोजन 26 जुलाई को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 जुलाई से आरंभ होकर 4 अगस्त तक संचालित होंगी। बोर्ड सचिव ने बताया कि डीएलएड के प्रवेश वर्ष 2020 व 2021 व 2022 की प्रथम वर्ष नियमित व रि-अपीयर तथा प्रवेश वर्ष 2016-2018, 2017- 2019, 2018-2020 व 2019- 2021 मर्सी चांस प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 27 जुलाई से आरंभ होकर 22 अगस्त तक संचालित करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार प्रवेश वर्ष 2020 व 2021 की द्वितीय वर्ष नियमित व रि-अपीयर तथा प्रवेश वर्ष 2016-2018, 2017-2019, 2018-2020 व 2019-2021 की मर्सी चांस द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 28 जुलाई से आरम्भ होकर 23 अगस्त तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks